वरिष्ठ नागरिक समाज की वार्षिक आम सभा संपन्न, पत्रिका मंजूषा का विमोचन
ग्रेटर नोएडा। लोंगवुड होटल में वरिष्ठ नागरिक समाज की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की वार्षिक पत्रिका “मंजूषा” का भव्य विमोचन हुआ।
मुख्य अतिथि विधायक तेजपाल सिंह नागर, विशिष्ट अतिथि रामवीर तंवर पोंडसमान और “रोज़गार विद अंकित” के संस्थापक अंकित भाटी ने पत्रिका का लोकार्पण किया।
समारोह में वरिष्ठ नागरिक समाज के अध्यक्ष रमन पाल सिंह, महासचिव गिरीश कुमार राघव, उपाध्यक्ष उर्वशी सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंघल, संपादक अवधेश कुमार सक्सेना सहित डीके सभरवाल, हुकम सिंह, वी.एस. चौहान (चेयरपर्सन, प्रकाश अस्पताल), राकेश भाटी (चेयरपर्सन, ऑक्सफोर्ड स्कूल्स) और सैकड़ों वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
सभा में वरिष्ठ नागरिकों के हितों पर चर्चा हुई और समाज की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के संकल्प लिए गए।
