मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश, चैत्र रामनवमी पर 24 घंटे का अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ
लखनऊ, 29 मार्च:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र रामनवमी के अवसर पर प्रदेशभर में 24 घंटे का श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि 5 मार्च से शुरू होने वाला यह पाठ 6 मार्च को श्रीरामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में सूर्य तिलक के साथ समाप्त होगा। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद सभी जनपदों में देवालयों और मंदिरों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रमुख देवी मंदिरों जैसे देवीपाटन मंदिर (बलरामपुर), शाकुम्भरी देवी मंदिर (सहारनपुर), विंध्यवासिनी देवी धाम (मीरजापुर) में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा। अयोध्या में सूर्य तिलक दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए जाने चाहिए, जैसे कि जूट मैटिंग, पानी की व्यवस्था, और छाजन की व्यवस्था।
साथ ही, मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि नवरात्रि के दौरान पूरे प्रदेश में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। मंदिरों के आसपास मांस, अंडा जैसी दुकानों को नहीं खोला जाए और अवैध स्लाटरिंग पर भी रोक लगाई जाए।