भाजपा का घर-घर जनसंपर्क अभियान, 1116 बूथों पर वितरित किए सरकार की उपलब्धियों के पत्रक

ग्रेटर नोएडा। भाजपा गौतमबुद्धनगर जिला संगठन ने शनिवार को जिलेभर में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान 1116 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों से जुड़े पत्रक वितरित किए। सूरजपुर मंडल में जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में सूरजपुर कस्बे के बूथ संख्या 580 से 588 तक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। भाजपा जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा के निवास पर पहुंचने पर जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदहाल थी और माफिया-बदमाशों का खौफ था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सुशासन स्थापित हुआ है। अब अपराधियों में सरकार का खौफ है और प्रदेश में कानून का राज कायम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गांव और शहरों में तेज़ी से विकास कार्य हो रहे हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि ज़ेवर में एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनकर तैयार हो रहा है, जिससे लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि अभी से 2027 के लिए जुटकर संगठन को मजबूत करें और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं।

सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, वीरेंद्र भाटी, इंद्र नागर, अरुण शर्मा, कपिल भाटी, भूदेव शर्मा, जयदेव शर्मा, रवि जिंदल, ओमकार भाटी, मनोज भाटी, अर्पित तिवारी, मनोज प्रधान, सुनील सौनक, राजेश ठेकेदार, श्यामवीर भाटी, विशाल कुमार, बिजेंद्र मुद्गल, योगेश अग्रवाल, अशोक रावल, अमन कौशिक, मानकचंद शर्मा, देवा पंडित सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

आईटीएस ग्रेटर नोएडा में माता की चौकी का भव्य आयोजन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट वासियों की शिकायत का निरंतर होगा निस्तारण : विधायक तेजपाल नगर
किन समस्याओं व मांगों को लेकर एक बार फिर सीईओ ग्रेनो से मिले किसान, पढ़ें पूरी खबर
भाजपा जिला उपाध्यक्ष  सत्येन्द्र नागर का हालचाल जानने पहुँचे दादरी विधायक तेजपाल नागर  
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 10-दिवसीय अनुसंधान पद्धति पाठ्यक्रम का उद्घाटन: AI का एकीकरण, भारत भर क...
60वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला– ऑटम 2025 का आगाज़
भूकंप, अग्निकांड एवं गैस रिसाव पर जनपद में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज सम्पन्न
यीडा और व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन के बीच एमओयू हस्ताक्षर, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र का होगा कायाकल्प
पुलिस कमिश्नर कार्यालय, पुलिस लाइन एवं जनपद के अन्य पुलिस कार्यालयों में गांधी जयंती कार्यक्रम का आय...
भारतीय किसान यूनियन की बैठक में आगामी पंचायत को लेकर रणनीति पर चर्चा
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में “हाउ टू अप्रोच कॉल फॉर एप्लिकेशंस” विषय पर विशेषज्ञ सत्...
ग्रेटर नोएडा : उमंग मेला का आगाज़, पेंटिंग में बच्चों ने उकेरी प्रतिभा
कल का पंचांग, 6 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 3 अक्टूबर 2025 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ग्रेटर नोएडा : गांवों के विकास पर खर्च होंगे 26.58 करोड़
घर में घुसकर नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़