प्रदेश सरकार के 8 साल बेमिसाल: दादरी में पत्रकार वार्ता, भाजपा नेताओं ने गिनाई उपलब्धियाँ

दादरी, 28 मार्च 2025: प्रदेश सरकार के 8 वर्षों के सुशासन और विकास को लेकर शुक्रवार को दादरी ब्लॉक पर एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस मौके पर भाजपा जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि 24 मार्च से 14 अप्रैल तक सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही, 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता आमजन के बीच जाकर अपनी सहभागिता निभाएंगे।

प्रदेश सरकार ने सुशासन और विकास को दी नई गति

इस अवसर पर दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने गाँव से लेकर शहर तक विकास की योजनाओं को तेजी से लागू किया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण, भव्य महाकुंभ आयोजन, सुदृढ़ कानून व्यवस्था, आत्मनिर्भर युवा, निशुल्क चिकित्सा और शिक्षा जैसी योजनाओं ने प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने की दिशा में अग्रसर किया है।

प्रदेश बना विकास का इंजन

भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के 8 साल सेवा, सुशासन और सुरक्षा के प्रतीक रहे हैं। 2017 से पहले प्रदेश भ्रष्टाचार, अराजकता, लूट और अपहरण की घटनाओं से त्रस्त था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश देश का विकास इंजन बन चुका है। उन्होंने कहा कि विश्व स्तरीय हाईवे, एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट (जेवर), स्मार्ट सिटी परियोजनाएँ सरकार की बड़ी उपलब्धियाँ हैं।

भाजपा नेताओं की उपस्थिति

पत्रकार वार्ता के दौरान ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र भाटी, जिला महामंत्री योगेश चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, मंडल अध्यक्ष राजीव सिंघल, पंकज रावल, सचिन शर्मा, अभिषेक कौशिक, भाजपा नेता अरुण शर्मा, ओमकार भाटी, अखिलेश नागर, सिंगगा पंडित और अतुल पंडित सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

स्कूलों के मर्जर के खिलाफ कांग्रेस का सूरजपुर में प्रदर्शन, सरकार के फैसले को बताया छात्र विरोधी
गांव चलो अभियान के तहत डॉक्टर महेश शर्मा ने किया कई गांव का दौरा, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
अभाविप के प्रांत अभ्यास वर्ग में छात्रों को सिखाया ज्ञान,शील,एकता का मंत्र
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले सपा नेता अनुज नागर
अकबर खान बने समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष
ग्रेटर नोएडा : समाजवादी पार्टी का जिला सम्मलेन कल 5 सितम्बर को
किसान विरोधी है भाजपा की सरकार : सचिन पायलट, परीचौक पर हुआ भव्य स्वागत  
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित
पीएम नरेन्द्र मोदी की जीत है त्रिपुरा की विजय : महेश शर्मा
“ऑपरेशन सिंदूर” की स्मृति में ग्रेटर नोएडा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
भाजपा दनकौर मंडल की बैठक में  जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया
संगठन को मजबूत करने के लिये सपाईयो ने की बैठक
27,000 सरकारी स्कूलों की बंदी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का उग्र प्रदर्शन
मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नमो सेवा केंद्र की स्थापना: गोपाल कृष्ण...
मोदी सरकार की इस विपक्षी पार्टी ने भी की तारीफ, बोली अगले पीएम मोदी ही तय
भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन