ग्रेटर नोएडा में नशे के खिलाफ एबीवीपी का हल्ला बोल, एसीपी को सौंपा ज्ञापन
ग्रेटर नोएडा, 28 मार्च 2025: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने ग्रेटर नोएडा में नशे के बढ़ते व्यापार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को एबीवीपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रांत मंत्री गौरव गौड़ के नेतृत्व में एसीपी तृतीय, ग्रेटर नोएडा को ज्ञापन सौंपते हुए इस अवैध गतिविधि पर तत्काल और कठोर कार्रवाई की मांग की।
शहर में बढ़ रहा नशे का जाल
ज्ञापन में एबीवीपी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से नशीले पदार्थों की आपूर्ति हो रही है। इससे छात्र-युवा वर्ग नशे की चपेट में आ रहे हैं, जिससे अवसाद, आत्महत्या और सड़क दुर्घटनाओं जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं।
एबीवीपी की प्रमुख मांगें:
अवैध रेडी-पटरी हटाने की मांग, जहां खुलेआम नशे का व्यापार हो रहा है।
नालेज पार्क के तमाम कॉलेज और विश्विद्यालय के पास नशे की बिक्री पर रोक।
नशा करने वालों और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान।
अल्फा-2 कमर्शियल बेल्ट में अवैध खोंखों की जांच और बंदी।
सख्त कार्रवाई की मांग
एबीवीपी ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि नशे के इस काले कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रेटर नोएडा को इस गंभीर समस्या से बचाया जा सके। इस प्रदर्शन में जिला संयोजक वैभव मिश्रा, मीडिया संयोजक अभिनव, नगर मंत्री देव, राहुल शर्मा, वैभव श्रीवास्तव समेत सैकड़ों छात्र शामिल रहे।
