योगी सरकार का बड़ा कदम: प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 11 संस्कृत विद्यालयों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

लखनऊ, 28 मार्च। योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रोजेक्ट अलंकार के तहत प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस योजना के तहत 7 जिलों में स्थित 11 संस्कृत विद्यालयों में कक्षाओं का निर्माण, जीर्णोद्धार और आधुनिक लैब जैसी सुविधाओं का विकास किया जाएगा, ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिले और संस्कृत शिक्षा को प्रोत्साहन मिले।

100 करोड़ रुपये का बजट, 11 विद्यालयों में विकास कार्य
इस योजना में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। विकास कार्यों के तहत देवरिया, अयोध्या, गौतमबुद्धनगर, आजमगढ़, वाराणसी और शाहजहांपुर के संस्कृत विद्यालयों में नई कक्षाओं का निर्माण, जीर्णोद्धार और विद्युतीकरण जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा शैक्षिक माहौल
इन संस्कृत विद्यालयों में आधुनिक लैब्स, सीढ़ियां, शौचालय, वरामदा और कक्षा-कक्षों का निर्माण होगा, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षिक अनुभव प्राप्त होगा। योगी सरकार का यह कदम न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करेगा, बल्कि संस्कृत के प्रति छात्रों की रुचि भी बढ़ाएगा।

संस्कृत शिक्षा को नई दिशा देने का उद्देश्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संस्कृत शिक्षा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण को हमेशा प्राथमिकता दी है। प्रोजेक्ट अलंकार के जरिए इस दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम संस्कृत शिक्षा को नई दिशा देने और भारतीय ज्ञान परंपरा को संरक्षित करने में मदद करेगा।

यह भी देखे:-

गरीब OBC परिवारों की बेटियों की शादी अब सरकार के सहारे, योगी सरकार की "शादी अनुदान योजना" बनी बड़ा स...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का किया सम्मान
17 सितंबर से प्रदेशभर में चलेगा योगी सरकार का स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश: जल जीवन मिशन में गुणवत्ता पर समझौता नहीं, थर्ड पार्टी ऑडिट अन...
तीसरी आंख से होगी बिलासपुर की निगरानी, लगाए गए दर्जन भर कैमरे
92 हजार से अधिक मिनीकिट देकर किसानों को समृद्ध करेगी योगी सरकार
प्रिंस भारद्वाज बने श्री सनातन ब्राह्मण महासंघ फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष
नवाचार और उद्यमिता से ही नए भारत का सपना होगा सच: एकेटीयू में इन्क्युबेटर ट्रेनिंग प्रोग्राम का समाप...
योगी सरकार ने प्रदेश में स्थापित किया कानून का राज, भयमुक्त प्रदेश से निवेश को मिली उड़ान
अयोध्या में पर्यटन सुविधाओं का होगा जबरदस्त विस्तार, छह प्रमुख द्वारों पर बनेगा टूरिस्ट फैसिलिटेशन स...
ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में गोरखपुर की कौशल्या देवी से भी संवाद किया पीएम मो...
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए बच्चो को चौकी प्रभारी ने शकुशल बरामद किया
अखिल भारतीय बढ़ई महासभा की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
योगी सरकार का बड़ा कदम: दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए नई योजनाएं
2 अक्टूबर से "हर घर सोलर अभियान"आयोजित करेगी योगी सरकार
योगी सरकार का बड़ा कदम: 14 लाख गर्भवती महिलाओं को फ्री अल्ट्रासाउंड की सुविधा, ई-रुपी वाउचर से मिलेग...