आईआईएमटी कॉलेज और पर्ड्यू यूनिवर्सिटी के बीच शैक्षणिक साझेदारी पर बनी सहमति

ग्रेटर नोएडा। आईआईएमटी कॉलेज समूह में अमेरिका के पर्ड्यू विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल के साथ शैक्षणिक सहयोग को लेकर एक महत्वपूर्ण परिचर्चा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में पर्ड्यू विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल प्रोग्राम और पार्टनरशिप के निदेशक डॉ. रमेश न्यूपेन ने अपने सहयोगियों के साथ शिरकत की।

प्रतिनिधिमंडल का स्वागत आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने किया। चर्चा के दौरान रिसर्च, स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम समेत शैक्षणिक सहयोग की संभावनाओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

एमओयू की बनी सहमति
आईआईएमटी कॉलेज समूह के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. अंकुर जौहरी ने बताया कि पर्ड्यू विश्वविद्यालय और आईआईएमटी के बीच जल्द ही एक एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है, जिससे दोनों संस्थानों के बीच रिसर्च और अकादमिक एक्सचेंज को बढ़ावा मिलेगा।

इस मौके पर डॉ. चेतन खेमराज, डॉ. एपी सिंह, डॉ. महेंद्र शर्मा, डॉ. सीमा नायक सहित कॉलेज के कई फैकल्टी सदस्य और छात्र उपस्थित रहे।

डॉ. न्यूपेन ने छात्रों से बातचीत के दौरान दक्षिण एशिया से लेकर उत्तर अमेरिका तक शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद अवसरों पर प्रकाश डाला। वहीं, डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत संबंध स्थापित करने के लिए सरकार भी लगातार प्रयासरत है, जिससे भारतीय छात्रों को वैश्विक स्तर पर बेहतर अवसर मिल सकें।

यह भी देखे:-

GNIOT में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ICEICM 2026 का भव्य शुभारंभ, 830 से अधिक शोध पत्रों की मिली भागीदारी
इन होनहार बच्चों ने महज 3 मिनट में हल कर दिए 80 प्रश्न, मिली शाबासी, हुए सम्मानित
आईईसी कालेज में टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन
यूपी: मुख्यमंत्री योगी का निर्देश- दो बहनें साथ पढ़ रही हों तो एक की फीस माफ करें प्राइवेट स्कूल
डॉ. विवेक गुप्ता द्वारा शोध फेलोशिप की जानकारी देने के लिए प्रेस वार्ता का हुआ आयोजन
भारत को विश्व गुरु बनने के लिए आधुनिक विचारों के साथ धर्म की शिक्षा भी लेनी होगी: जुगल किशोर
RYAN GREATER NOIDA GETS NATIONAL AWARD OF ALL INDIA SWACHH BHARAT ART COMPEITITON
ग्रेटर वैली स्कूल का 10वीं व 12वीं का बेहतर रहा नतीजा
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में जेस्ट फेस्ट का रंगारंग समापन
देखें Video, ग्रेटर नोएडा को मिला एमबीबीएस कॉलेज का नायब तोहफा, जानिए क्या होगा खास इस (GIMS) मेडि...
लायड ग्रुप में हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रम 'प्रारम्भ', नए फार्मेसी विद्यार्थियों को दिए गए स्वास्थ्य रहन...
गलगोटिया कॉलेज की टीम मोनोलिथ ने लहराया जीत का परचम
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में होनहारों का हुआ सम्मान
AKTU के पाठ्यक्रम में लाया जाए लचीलापन
जीएल  बजाज में सिस्को नेटवर्किंग अकादमी द्वारा संगोष्ठी का आयोजन 
एपीजे इंटरनैशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन