सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 9 चोरी के मोबाइल और हथियार बरामद
ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने गुरुवार को तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने इनके कब्जे से 9 चोरी/छीने हुए मोबाइल फोन, एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो अवैध चाकू और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई।
गिरफ्तारी ऐसे हुई
27 मार्च 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध अपराधी मोजर बियर गोलचक्कर से एल.जी. गोलचक्कर की तरफ सर्विस रोड पर मौजूद हैं। घेराबंदी कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान मोहित उर्फ हैप्पी (21 वर्ष), मनीष उर्फ भोला (18 वर्ष) और बलराम झा (21 वर्ष) के रूप में हुई है।
अपराधियों का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं:
1. मु0अ0सं0 170/2025, धारा 317(5) बीएनएस व 3/4/25 आर्म्स एक्ट, थाना सूरजपुर – अभियुक्त मनीष, मोहित और बलराम झा पर दर्ज।
2. मु0अ0सं0 38/2016, धारा 323, 452, 504, 506 भादवि, थाना दादरी – अभियुक्त मोहित उर्फ हैप्पी पर दर्ज।
बरामदगी
9 चोरी/छीने हुए मोबाइल फोन (विभिन्न कंपनियों के)
1 तमंचा .315 बोर और 1 जिंदा कारतूस
2 अवैध चाकू
1 मोटरसाइकिल (UP 16 EN 0511) घटना में प्रयुक्त
पुलिस का कहना है कि इन अपराधियों से और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है। सूरजपुर थाना पुलिस अब इनके अन्य साथियों और चोरी के सामान की सप्लाई चेन की जांच कर रही है।
