नवरात्र में घर बनाने का सुनहरा मौका, यमुना प्राधिकरण दो अप्रैल को लाएगा आवासीय भूखंड योजना

ग्रेटर नोएडा: यमुना प्राधिकरण नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के पास आशियाना बनाने का मौका देने जा रहा है। प्राधिकरण इस नवरात्रि में 200 वर्गमीटर के आवासीय भूखंडों की योजना लॉन्च करेगा। योजना का उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) से पंजीकरण मिल चुका है, और दो अप्रैल को इसे आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, यह योजना सेक्टर 18 के नौ बी ब्लॉक में लाई जा रही है, जहां 274 भूखंड उपलब्ध होंगे। इन भूखंडों का आवंटन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।

यमुना प्राधिकरण लंबे समय से इस योजना को लाने की तैयारी में था, लेकिन रेरा की आपत्तियों के कारण इसमें देरी हुई। अब पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है, और जल्द ही आवेदन शुरू किए जाएंगे।

योजना से किसे मिलेगा लाभ?
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, फिल्म सिटी और औद्योगिक क्षेत्र के नजदीक होने के कारण यह योजना निवेशकों और घर बनाने की इच्छा रखने वालों के लिए आकर्षक साबित हो सकती है।

यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि योजना को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और नवरात्रि के शुभ अवसर पर इसे जनता के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी देखे:-

यमुना प्राधिकरण के मास्टर प्लान 2041 को मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजन से मिली मंजूरी
जीबीयू ने दिव्यांग एथलीटों के साथ मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस
पार्टी और विभिन्न समारोहों में शराब परोसने के लिए करना होगा ये काम, नहीं तो होगी ये कड़ी कार्यवाही ....
इस्कॉन ग्रेटर नोएडा ला रहा है भक्ति की बिग बिलियन सेल
सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन
टेबल फैन से लगा करंट, मौत
ISRO Aditya L1 Mission 2023 Launching Live: चांद के बाद अब सूरज की बारी, अंतरिक्ष में भारत की बढ़ती त...
एसटीपी न चलाने व बिना शोधित सीवरेज को नाले में बहाने पर 6 बिल्डर सोसाइटियों पर लगा जुर्माना
भाजपा ने अटल जयंती की पूर्व संध्या पर मनाया दीपोत्सव, जिला कार्यालय दीपों से जगमगाया
भजन सम्राट कन्हैया मित्तल का भजन कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा में 3 सिंतबर को
Weather Update : दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार , जानें- यूपी -बिहार का मौसम
पैरालंपिक 2024 में स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को सीएम योगी ने दी बधाई, सेमीकॉन इंडिया 2024 में क...
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को  'समर्पण दिवस' के रूप में मनाया
UNSC के अध्यक्ष के तौर पर भारत का कार्यकाल खत्म
देश में पहली बार ड्रोन से की जाएगी दवाओं की डिलीवरी, इस राज्य ने शुरू किया प्रोजेक्ट 'मेडिसिन फ्रॉम ...
कोर्ट से गैरहाजिर चल रहे दो आरोपित गिरफ्तार