AUTO EXPO 2018 : यामहा के पैवलियन पहुंचे फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम

ग्रेटर नोएडा : इंडिया यामहा मोटर (आईवाईएम) ने आज आॅटो एक्सपो 2018 में बाॅलीवुड स्टार और यामहा के ब्रांड एंबेसडर जाॅन अब्राहम की उपस्थिति में अपना लोकप्रिय स्पोट्र्स माॅडल YZF-R3 लांच किया। नई YZF-R3 में डुअल चैनल एंटी-लाॅक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) टेक्नोलाॅजी और हाई ग्रिप मेटजेलर रेडियल टायर का प्रयोग किया गया है। मोटरसाइकिल की कीमत 348,000 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) होगी और यह यामहा के चुनिंदा अधिकृत डीलरशिप पर उपलब्ध होगी।डुअल चैनल एंटी-लाॅक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) टेक्नोलाॅजी फिसलन वाली सड़कों पर ब्रेक फ्लूड प्रेशर के आॅटोमेटिक एडजस्टमेंट के जरिये ब्रेकिंग को और अधिक भरोसमंद बनाएगी। नई YZF-R3 में हाई सेफ्टी परफाॅर्मेंस और शानदार ग्रिप के लिए प्रीमियम मेटजेलर रेडियल टायरों के साथ-साथ अतिरिक्त नए फीचर भी होंगे। यह माॅडल दो कलर वैरिएंट – रेसिंग ब्लू और मैग्मा ब्लैक में उपलब्ध होगा। 2016 में उद्योग जगत के सर्वाधिक प्रतिष्ठित “इंडियन मोटरसाइकिल आॅफ द ईयर (आईएमओटीवाई)“ पुरस्कार जीतने वाले YZF-R3 में डुअल चैनल एंटी-लाॅक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) के साथ ही ट्विन सिलेंडर माॅडल जैसे आॅरिजिनल फीचर बने रहेंगे।इस 321 सीसी मोटरसाइकिल में बेहतर पावर डिलीवरी और ड्राइविंग के आनंददायक अनुभव के लिए लिक्विड कूल्ड, 4-स्ट्रोक, इन-लाइन 2 सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। YZF-R3 को अपने वर्ग में लीडिंग पावर और हल्के वजन के कारण जाना जाता है, जिससे राइडिंग परफाॅर्मेंस का स्तर बढ़ता है और स्टाइलिंग में निखार आता है। यह एक पावरफुल फ्रेम में पावर-पैक्ड इंजन का शानदार उदाहरण भी है, जिससे गजब की फुर्ती का एहसास होता है और हर इलाके में आसान और आरामदायक राइड संभव होती है।

माॅडल लाॅन्चिंग की तारीख कीमत रंग
YZF-R3 फरवरी 2018 रुपये 348,000/-

(एक्स-शोरूम दिल्ली)

  • रेसिंग ब्लू
  • मैग्मा ब्लैक

 

इस मौके पर यामहा मोटर इंडिया ग्रुप आॅफ कंपनीज के चेयरमैन  मोटोफुमी शितारा ने कहा, “भारत में YZF-R3 की सफलता और लोकप्रियता कंपनी की एक बड़ी उपलब्धि है। डेवलपमेंट टीम ने राइडिंग एक्सपीरियंस को निखारने और ग्राहकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए डुअल चैनल एबीएस के साथ इस माॅडल को तैयार करने में अपने पूरे इंजीनियरिंग कौशल और जुनून को लगा दिया है।“लाॅन्चिंग के मौके पर बोलते हुए यामहा मोटर इंडिया सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के सेल्स एवं मार्केटिंग सीनियर वाइस प्रेसीडेंट राॅय कुरियन ने कहा, “ YZF-R3 का नया वर्जन ग्राहकों के प्रति यामहा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पुरस्कार विजेता, ट्विन सिलेंडर मोटरसाइकिल अब डुअल चैनल एंटी-लाॅक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) टेक्नोलाॅजी और हाई ग्रिप मेटजेलर रेडियल टायर के साथ उपलब्ध है, जिससे असाधारण ग्रिप और हाई परफाॅर्मेंस का अनुभव मिलता है। अपने राइडिंग कंट्रोल और फुर्तीलेपन के लिए जानी जाने वाली यामहा को भरोसा है कि नई YZF-R3 बाइकिंग के प्रति उत्साही लोगों को आकर्षित करेगी और ग्राहकों की अहम पसंद बनी रहेगी।“बाॅलीवुड स्टार और यामहा के ब्रांड एंबेसडर जाॅन अब्राहम ने कहा, “यामहा के लिए अब तक का सफर उत्साहजनक रहा है। बतौर कंपनी यामहा ने साल दर साल अपने इनोवेटिव और स्टाइलिश उत्पादों के जरिये ग्राहकों को चैंकाया है। नई YZF-R3 की लाॅन्चिंग के साथ निश्चित रूप से राइडर्स को आर्ट आॅफ टेक्नोलाॅजी का शानदार अनुभव होगा।“ यमाहा मोटर इंडिया सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के बारे में:यमाहा मोटर ने भारत में सबसे पहले 1985 में एक संयुक्त उद्यम के जरिये भारत में कदम रखा था। अगस्त, 2001 को यह जापान की यमाहा मोटर कंपनी लिमिटेड (वाईएमसी) की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली पूर्ण अनुषंगी कंपनी बन गई। 2008 में मित्सुई एंड कंपनी लिमिटेड ने इंडिया यमाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड (आईवाईएम) में संयुक्त निवेशक बनने के लिए वाईएमसी से समझौता किया। वाईएमसी ने भारत में आईवाईएम के उत्पादों की बिक्री और मार्केटिंग में सहायता के लिए अपने पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी यमाहा मोटर इंडिया सेल्स प्राइवेट लिमिटेड (वाईएमआईएस) की स्थापना की है।इस समय वाईएमआईएस आईवाईएम को इसके विभिन्न दोपहिया माॅडलों की मार्केटिंग एवं बिक्री में मदद करती है। इन माॅडलों में वाईजेडएफ-आर15 वर्जन 3.0 (155 सीसी), वाईजेडएफ-आर15एस (149 सीसी) जैसे स्पोट्र्स माॅडल; ब्लू कोर तकनीक से लैस माॅडल जैसे एफजेड 25 (249 सीसी), फेजर 25 (249 सीसी), एफजेड-एस एफआई (फ्यूल इंजेक्टेड, 149 सीसी), एफजेड एफआई (फ्यूल इंजेक्टेड, 149 सीसी), फेजर एफआई (फ्यूल इंजेक्टेड, 149 सीसी), एसजेड-आरआर वर्जन 2.0 (149 सीसी), सैल्यूटो (125 सीसी), सैल्यूटो आरएक्स (110 सीसी), सिग्नस रे-जेडआर (113 सीसी), फेसिनो (113 सीसी), सिग्नस एल्फा (113 सीसी), सिग्नस रे जेड (113 सीसी); नवीनतम सुपरबाइक एमटी-09 (847 सीसी) और वाईजेडएफ-आर1 (998 सीसी) शामिल हैं।

यह भी देखे:-

लॉकडाउन में एटीएम तोड़ते रंगे हाथ गिरफ्तार
‘‘सांसद कोविड हेल्पलाईन’’ पर समस्या का किया जा रहा है समाधान   
इंडियन ऑयल में गुणवत्ता के मामले में पूरे नोएडा जोन में रेखा बंसल अव्वल रही मिला प्रशस्ति पत्र
पंखे से लटक कर युवक ने दी जान 
दिल्ली-यूपी सहित देश के कई राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश
IHGF 2018: मुख्य सचिव ने बेस्ट डिजाइन व डिस्प्ले स्टैंड के लिए प्रदर्शकों को अजय मेमोरियल अवार्ड स...
गौतम बुद्ध नगर पुलिस प्रशासन ने बीआईसी का दौरा किया, मोटोजीपी™ भारत के लिए हाई लेवल सिक्योरिटी और ट्...
ग्रेटर नोएडा को और स्वच्छ बनाने को खर्च होंगे 123 करोड़ -अगले दस साल तक घरों से कूड़ा उठाने वाली कं...
PM Garib Kalyan Anna Yojana: PM मोदी से वाराणसी की बदामी देवी बोलीं- हम सब वोट देके जियावत रहब।
बेहद खतरनाक रही कोरोना की दूसरी लहर, चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने
साइबर ठगों के सामने बेबस महसूस करता है सरकारी तंत्र, ठोस कदम उठाने की है जरूरत - अतुल मलिकराम
यूपी: पीएम मोदी कल करेंगे रामनगरी के विकास की वर्चुअल समीक्षा सीएम योगी भी होंगे शामिल
गौतमबुद्ध नगर भाजपा को नया नेतृत्व, अभिषेक शर्मा बने जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
न्यायिक हिरासत में मेरठ जेल भेजा गया पी.सी. गुप्ता
ट्रेन से गिरकर घायल युवक का मामला , रेल मंत्रालय ने GRENONEWS की खबर का लिया संज्ञान
बीजेपी नेता से बाइक सवार बदमाशों ने लूटी चेन