8 साल बेमिसाल अभियान के तहत लाभार्थी मेला, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह बोले – प्रदेश में सुशासन का राज

ग्रेटर नोएडा। प्रदेश सरकार के “8 साल बेमिसाल” अभियान के तहत बुधवार को लाभार्थी मेला का आयोजन ज़ेवर विधानसभा के सिरसा गाँव स्थित ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल में किया गया। मेले में ज़ेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा मुख्य अतिथि रहे।

लाभार्थी मेले में आयुष्मान भारत योजना, स्कूल चलो अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, नि:शुल्क हेल्थ चेकअप, यातायात, कृषि और समाज कल्याण समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई और कई कार्यों को मौके पर ही पूरा किया गया।

“सरकार जनता के द्वार, योजनाओं का सीधा लाभ”

इस मौके पर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता तक सीधा लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “आठ वर्षों में प्रदेश में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। राम मंदिर का निर्माण, भव्य महाकुंभ का आयोजन और औद्योगिक विकास के साथ प्रदेश को सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया गया है।”

“मोदी-योगी के नेतृत्व में बढ़ रहा प्रदेश”

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा, “सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर प्रदेश ने तेज़ गति से तरक्की की है।”

हज़ारों की संख्या में पहुंचे लाभार्थी

लाभार्थी मेले में जिलाधिकारी मनीष वर्मा, भाजपा नेता हरिश्चंद्र भाटी, बिलासपुर चेयरमैन संजय भैया, वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र भाटी, सुनील भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, मण्डल अध्यक्ष दिनेश भाटी, अर्पित तिवारी, विजय रावल, ओमकार भाटी, अमन कौशिक, नीतीश भाटी, रवि जिंदल, अरुण भाटी, उमेश भाटी, अमित शर्मा समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और हज़ारों लाभार्थी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

राज्य स्तरीय कुश्ती में पदक जीतने पर सचिन भाटी का हुआ जोरदार स्वागत
सिटी हार्ट एकेडमी स्कूल में बड़ी धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिसरख मंडल में किया सघन जनसंपर्क
सुमित अंतिल ने नीरज चोपड़ा के साथ अभ्यास कर 15 मिनट में 3 बार तोड़ा वर्ल्ड रिकार्ड, गोल्ड मेडल जीत ...
किसानों के अधिकारों की अनदेखी पर आजाद समाज पार्टी का विरोध, आंदोलन की चेतावनी
ग्रेटर नोएडा स्कूल ऑफ आई.सी.टी में लगी "आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस गैलरी" का भव्य उद्घाटन
भारत विकास परिषद द्वारा “भारत को जानो” प्रतियोगिता का सफल आयोजन
गणेशोत्सव 2019: ऋतुरंग नृत्य नाटिका का कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मन्त्रमुग्ध
हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ बरेली मण्डल प्रभारी ने की बैठक
गौतमबुद्ध नगर में ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 357 चालान, 271 वाहन किए गए बंद
अच्छेजा बुजुर्ग के 331 भूस्वामियों को मिला आबादी भूखण्ड, पारदर्शी ड्रा के जरिए हुआ आवंटन
ओमेगा में पार्क मेनटेन न होने पर सीईओ ने कॉन्ट्रैक्टर व सुपरवाइजर पर कार्रवाई के दिए निर्देश
भारत शिक्षा एक्सपो 2024 में आई टी एस द एजुकेशन ग्रुप के विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग
जेवर में दलित महिला से गैंगरेप की घटना का पूर्व सीएम मायावती ने लिया संज्ञान, पुलिस में मचा हड़कंप
कल का पंचांग, 29 मई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
हॉर्न सुन बिदका भैंसा, नाले में डूबकर मौत