अमेरिका तक गूंज रहा जेवर का विकास, नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की हो रही चर्चा

जेवर में “8 साल बेमिसाल” कार्यक्रम, विधायक धीरेन्द्र सिंह बोले— 2017 से पहले अव्यवस्थित था प्रदेश, अब जेवर विकास की नई ऊंचाइयों पर

जेवर के प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर ‘8 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग, उत्तर प्रदेश पुलिस, उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों ने स्टॉल लगाकर जनता को जागरूक किया।

कार्यक्रम में हजारों लोगों को संबोधित करते हुए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा, “2017 से पहले मेरा सपना था कि जेवर को प्रदेश और देश के विकास का केंद्र बनाऊं। तब यह क्षेत्र पिछड़ा हुआ था, लेकिन सौभाग्य से जब मैंने विधायक पद संभाला, तब देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की जिम्मेदारी योगी आदित्यनाथ के हाथों में थी। आज उनकी मेहनत और संकल्प से उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “जेवर में तीन डिग्री कॉलेज बनकर तैयार हो चुके हैं, उद्योग-धंधे स्थापित हो रहे हैं, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का लक्ष्य है। पूर्व सरकारों ने केवल वोट बैंक की राजनीति की, लेकिन अब जेवर की तस्वीर बदल चुकी है।”

जेवर विधायक ने जोर देकर कहा, “जेवर अब दुनिया के सबसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में शामिल होने वाला है। अमेरिका और अन्य देशों में भी नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और जेवर के विकास की चर्चा हो रही है।”

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कपिल सिंह ने कहा, “जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के प्रयासों के बिना नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का सपना पूरा नहीं हो पाता। अब यहां उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। फिल्म सिटी भी नए अवसरों के द्वार खोलेगी।”

कार्यक्रम में प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और जेवर के विकास को दर्शाया। इस मौके पर नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी न्यायिक विवेक भदोरिया, एसीपी जेवर सार्थक सेंगर, कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी पहाड़िया सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

स्कूलों के विलय की नीति के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने किया जोरदार प्रदर्शन
जहाँगीरपुर: श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु
जिला गौतम बुद्ध नगर की ताइक्वांडो टीम लखनऊ राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
यमुना प्राधिकरण इंफ्रा एवं म्युनिसिपल बांड जारी कर जुटाएगा पैसे
योग और स्वास्थ्य : पाचन/उदर - समूह के योगासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
गौतमबुद्ध नगर : कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में एक बार फिर से इजाफा
मध्यप्रदेश: अशोकनगर में 14 साल की लड़की से नौ महीने तक सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने बच्ची को जन्म देक...
जय हो संस्था के पांच सदस्य हुए हुसैनीवाला के लिए रवाना
मंगलमय संस्थान में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
जन कल्याण सुरक्षा संघर्ष समिति द्वारा धूमधाम से मनाया गया  श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
शारदा विश्वविद्यालय ने मनाया 29वां स्थापना दिवस और विश्व अल्पसंख्यक दिवस, सम्मानित किए गए कई प्रमुख ...
नोएडा में SIBDI कार्यालय का उद्घाटन
शारदा अस्पताल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लेकर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का ...
National Pension Yojana : नई पेंशन वाले भी ले सकेंगे पुरानी पेंशन का लाभ, जानिए क्‍या है इसके लिए शर...
भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने वरिष्ठ नेताओं से लिया आशीर्वाद, संगठन को मजबूत करने पर जोर