लॉयड बिजनेस स्कूल को कॉरपोरेट एंगेजमेंट और एक्सपोजर में सर्वश्रेष्ठ बी-स्कूल का सम्मान
चंडीगढ़। लॉयड बिजनेस स्कूल को प्रतिष्ठित 4वें वर्ल्ड एजुकेशन एंड बिजनेस अवार्ड्स 2025 में “कॉरपोरेट एंगेजमेंट और एक्सपोजर में सर्वश्रेष्ठ बी-स्कूल” के रूप में सम्मानित किया गया। यह भव्य समारोह होटल पार्क प्लाजा, चंडीगढ़ में आयोजित हुआ, जहां शिक्षा जगत की दिग्गज हस्तियों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने शिरकत की।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर लॉयड बिजनेस स्कूल के डीन डॉ. रिपुदमन गौर ने कहा, “यह पुरस्कार उद्योग-अकादमिक संबंधों को मजबूत करने के प्रति हमारे प्रयासों की पुष्टि करता है। छात्रों को वास्तविक कॉरपोरेट एक्सपोजर प्रदान करना हमारे शिक्षा मॉडल की विशेषता है, और यह सम्मान हमें और ऊंचे मानदंड स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगा।”
लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष सीए मनोहर थेरानी ने कहा, “लॉयड बिजनेस स्कूल ने उद्योग जगत के साथ अपने मजबूत संबंधों और व्यावहारिक शिक्षा पर फोकस कर नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। यह पुरस्कार हमारे संकाय, छात्रों और साझेदार संगठनों की मेहनत का प्रमाण है।”
संस्थान की ग्रुप डायरेक्टर डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “हमारे संस्थान ने हमेशा व्यावहारिक शिक्षा और उद्योग से जुड़ाव को प्राथमिकता दी है। यह सम्मान हमें और अधिक समर्पण के साथ छात्रों को बेहतर अवसर देने के लिए प्रेरित करेगा।”
इस समारोह में देशभर से प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, कॉर्पोरेट नेताओं और नीति-निर्माताओं ने भाग लिया। लॉयड बिजनेस स्कूल को यह सम्मान उसकी उद्योग भागीदारी, लाइव प्रोजेक्ट्स, कॉरपोरेट इंटर्नशिप और विशेषज्ञों के नेतृत्व वाले सत्रों के माध्यम से छात्रों को उत्कृष्ट करियर अवसर प्रदान करने के लिए दिया गया।
लॉयड बिजनेस स्कूल प्रबंधन शिक्षा में निरंतर नए मानक स्थापित कर रहा है और इस पुरस्कार के साथ उसने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है।
