औद्योगिक सेक्टरों में सफाई अभियान तेज, सूरजपुर-कासना रोड की मरम्मत जल्द

आईआईए की मांग पर एसीईओ ने दिए निर्देश, उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए नियमित होगी बैठक

ग्रेटर नोएडा। संशोधित न्यूज़ —-

प्रेस विज्ञप्ति–ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण–24-मार्च–2025
—————————
औद्योगिक सेक्टरों में सफाई और बेहतर करने को चलेगा अभियान
—————————-
–आईआईए की मांग पर एसीईओ ने स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश
–उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए नियमित होगी बैठक
–सूरजपुर-कासना रोड को जल्द रिपेयर कराने की तैयारी
—————————-
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के उद्यमियों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने पहल की है। सीईओ के निर्देश पर प्राधिकरण के अधिकारी अलग-अलग उद्यमियों और उनके संगठनों के साथ अब नियमित तौर पर बैठक करेंगे। इसी कड़ी में पहली बैठक सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव की अध्यक्षता में और ओएसडी नवीन कुमार सिंह की मौजूदगी में प्राधिकरण कार्यालय में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, ग्रेटर नोएडा के साथ हुई, जिसमें उद्यमियों की तरफ से साफ-सफाई को बेहतर कराने की मांग की। सौम्य श्रीवास्तव ने वरिष्ठ प्रबंधक स्वास्थ्य सन्नी यादव को औद्योगिक सेक्टरों का भ्रमण कर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
उद्यमियों ने बैठक में सूरजपुर-कासना रोड की मरम्मत कराने की मांग भी एसीईओ के समक्ष रखी। परियोजना विभाग की तरफ से उद्यमियों को बताया गया कि इस रोड की मरम्मत जल्द कराने की योजना है। इसकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। गांवों के सीवर कनेक्शन की मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया, जिससे गांवों से जुड़े औद्योगिक सेक्टरों में सीवर की समस्या न हो। उद्यमियों की मांगों पर भी नियमानुसार कार्रवाई के आश्वासन दिए गए। एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने कहा है कि उद्यमियों के साथ नियमित तौर पर बैठक कर समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस बैठक में *वरिष्ठ प्रबंधक मनोज सचान उद्योग विभाग के प्रबंधक अरविंद मोहन सिंह,* आईआईए के राष्ट्रीय सचिव विशारद गौतम, आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर के चेयरमैन राकेश बंसल, जेड रहमान, मुकेश गुप्ता, अमित शर्मा, चंचल कुमार, रविंदर सिरोही आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

बंद पड़ी फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार 
संदिग्ध परिस्थिति मिला युवक का शव, सिर  पर गोली का निशान, जांच में जुटी पुलिस 
नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
जेवर टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा में कछुओं की तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार, 33 प्रतिबंधित कछुए बरामद
बैंक में तैनात गनर के हाथ से बंदूक गिरी, गोली चलने से एक घायल
एस्कॉर्ट एजेंसी के नाम पर देह व्यापार, ग्राहकों को फंसाकर लूटपाट  करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ 
चोर ISKCON मंदिर से ले उड़े भगवान की मूर्ति और दानपात्र
जीएसटी मामले में 25000 का इनामी गिरफ्तार सरकार को लगाया है करोड़ों का चूना
कुख्यात अनिल दुजाना पुलिस एनकाउंटर में ढेर यूपी एसटीएफ ने मार गिराया
बदमाशों ने झपटी प्राधिकरण कर्मचारी की सोने की चेन
इंजिनीयरिंग के छात्र से बाइकर्स ने की लूट
पेड़ की डाल से लटका हुआ मिला युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस
बंधक बनाकर बदमाशों ने डाली डकैती
नोएडा में मुठभेड़ के बाद शातिर लुटेरा घायल, दो लुटेरे गिरफ्तार, लूट की मोबाइल और हथियार बरामद
हंसी मजाक में दोस्त ने चला दी गोली, मौत , जांच में जुटी पुलिस