“Beyond the Badge” पॉडकास्ट में बोले हिमाचल के पूर्व DGP संजय कुंडु—महाकुंभ का अनुभव जीवन के श्रेष्ठ पलों में से एक, देखें पूरा एपिसोड यहां

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित पॉडकास्ट “Beyond the Badge” के नवें एपिसोड में हिमाचल प्रदेश पुलिस के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) संजय कुंडु ने नोएडा के DCP शक्ति मोहन अवस्थी के साथ बातचीत में महाकुंभ यात्रा, अपने सेवाकाल और निजी जीवन के अनुभवों को साझा किया।

पॉडकास्ट का पूरा एपिसोड देखने के लिए यहां क्लिक करें: https://youtu.be/TmnahzIA4Gs?si=mouMmcyzZEhp_v_H

श्री कुंडु ने महाकुंभ के अनुभव को जीवन के सर्वश्रेष्ठ 100 अनुभवों में से एक बताते हुए कहा कि 144 वर्षों में एक बार मिलने वाले इस दुर्लभ अवसर को उन्होंने गंवाना नहीं चाहा। महाकुंभ में आई भीड़ और उच्च लागत के बावजूद वे इस आध्यात्मिक यात्रा के लिए आए और उत्तर प्रदेश पुलिस और सरकार द्वारा किए गए इंतजामों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था को सेना जैसी चुनौती बताया

महाकुंभ में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा निभाई गई भूमिका को उन्होंने “युद्ध क्षेत्र में किए गए प्रयासों” के समान बताया। 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान कराने को पुलिस की असाधारण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह कार्य केवल प्रदेश पुलिस के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारत की प्रतिष्ठा के लिए भी गौरव की बात है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस को यह सुझाव भी दिया कि महाकुंभ के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों का दस्तावेजीकरण किया जाए और एक कॉफी टेबल बुक प्रकाशित की जाए, जिससे अन्य राज्यों और देशों की पुलिस को भी सीखने का अवसर मिले।

यूपी पुलिस ने कर दिखाया जो दुनिया में किसी ने नहीं किया

महाकुंभ की सफलता को ऐतिहासिक करार देते हुए श्री कुंडु ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपनी क्षमताओं से परे जाकर जो कार्य किया, वह दुनिया में किसी अन्य पुलिस बल ने नहीं किया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और DGP प्रशांत कुमार को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

UN मिशन और प्राकृतिक आपदाओं पर भी साझा किए अनुभव

इस पॉडकास्ट में श्री कुंडु ने महाकुंभ यात्रा के अलावा UN मिशन में अपनी भूमिका, हिमाचल प्रदेश में 2023 की प्राकृतिक आपदा के दौरान किए गए राहत कार्यों, सिविल सर्विसेज ज्वाइन करने की प्रेरणा और जल संसाधन मंत्रालय में अपने कार्यकाल के अनुभवों को भी साझा किया।

श्री कुंडु ने आम जनता को भी सुझाव दिया कि ऐसे बड़े आयोजनों में भाग लेते समय धैर्य बनाए रखें, उत्तेजना से बचें और मानसिक व शारीरिक रूप से स्वयं को मजबूत रखें।

यह भी देखे:-

अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन ने चार दिवसीय विज्ञान वर्कशॉप का किया शुभारंभ 
सुपरसोनिक मार्केटिंग के डायरेक्टर राजेश जैन को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसियो ने चलाया सफाई अभियान
शिवरात्रि की मीटिंग के दौरान किरायेदारों के वेरिफिकेशन के लिए किया जागरूक
स्थानीय युवकों को रोजगार मुहैया कराने की पहली प्राथमिकता :नरेंद्र भाटी डाढा
पौधे लगाने व संरक्षण करने वाली पर्यावरण संरक्षण समिति का दैनिक जागरण ने किया सम्मानित
प्रदेश सरकार माध्यमिक शिक्षा को बढ़ावा देते हुए विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का कर रही है विकास
प्रिंस भारद्वाज बने श्री सनातन ब्राह्मण महासंघ फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष
माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट ने सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ और भारतीय आस्था को आर्थिक विकास का माध्यम बताया
नगर पंचायत के सभासद ने सैकड़ो लोगो के साथ बसपा प्रत्याशी के भाई का फूल मालाओं से किया स्वागत
सहोदया स्कूल कॉम्पेक्स ,एन सी आर " " पंचम वार्षिक सम्मेलन 2021 "
अंतरिक्ष से लौटे लखनऊ के लाल शुभांशु शुक्ला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई, Ax-4 मिशन की सफ...
एनडीए में तनातनी, अपना दल 28 को गठबंधन पर करेगा अहम फैसला
कृष्ण नागर जगनपुर बने भाकियू अंबावता के प्रदेश महासचिव
मुंबई में उत्तर प्रदेश के व्यापारिक विजन का प्रदर्शन – यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से पहले रोड शो का आयो...