गौतमबुद्धनगर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया सम्मान
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के गौतमबुद्धनगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। लाल कुआं स्थित रूप चंद फार्म हाउस पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, विधायक तेजपाल नगर, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, बादलपुर मंडल अध्यक्ष महेंद्र नागर सहित पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बड़ी माला और बुके भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर देवा भाटी, पवन रावल, वीरेन्द्र भाटी, कर्मवीर आर्य, अरुण प्रधान, अर्पित तिवारी, बलराज भाटी, सरजीत नागर, ओमकार भाटी, आनंद वर्धन चंदेल, संचित पंडित, उमेश भाटी, नीतेश भाटी, आशु कौशिक सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों को लेकर भी चर्चा की। उपमुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।