नोएडा में देश का पहला प्रकृति परीक्षण केंद्र, भागवत कथा में हुआ जरासंध वध और राजसूय यज्ञ का वर्णन

ग्रेटर नोएडा। स्वस्थ जीवन जीने के लिए व्यक्ति को अपने खान-पान और रहन-सहन के नियमों का निर्धारण अपनी प्रकृति के अनुसार करना चाहिए। लेकिन देश और दुनिया में ऐसे बहुत कम आयुर्वेद केंद्र हैं, जहां व्यक्ति को उसकी प्रकृति के अनुसार जीवनशैली अपनाने के बारे में बताया जाता हो। यह विचार भारतीय धरोहर विचार मंडल ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा के समापन के अवसर पर भारतीय धरोहर के महामंत्री विजय शंकर तिवारी ने व्यक्त किए।

उन्होंने बताया कि यह वैश्विक आवश्यकता है और सौभाग्य की बात है कि नोएडा में भारतीय धरोहर द्वारा देश का पहला प्रकृति परीक्षण और परामर्श केंद्र संचालित किया जा रहा है। यहां केंद्रीय आयुर्वेद शोध संस्थान द्वारा विकसित प्रकृति परीक्षण पोर्टल पर प्रशिक्षित वैद्यों के माध्यम से परामर्श प्रदान किया जाता है।

जरासंध वध और राजसूय यज्ञ का विस्तार से वर्णन

भागवत कथा के दौरान आचार्य पवन नंदन जी ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा जरासंध वध के प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि युद्ध के बाद श्रीकृष्ण ने जरासंध के पुत्र सहदेव को राजा बनाया। साथ ही, उन्होंने पांडवों द्वारा आयोजित राजसूय यज्ञ का उल्लेख करते हुए बताया कि पितरों की तृप्ति के लिए यह यज्ञ किया गया था। यज्ञ के दौरान भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी भीम को सौंपी गई थी, जिससे यह सीख मिलती है कि किसी भी पारिवारिक आयोजन में भोजन की व्यवस्था खाने-पीने के शौकीन व्यक्ति को ही सौंपनी चाहिए।

कथा समापन से पूर्व भंडारे का आयोजन

कथा समापन से ठीक पहले मुख्य यजमान श्री नरेश गुप्ता और दैनिक यजमान श्री संजय सूदन, श्री आनंद भाटी, श्री नितिन अग्रवाल, श्री देवीशरण शर्मा और श्री देवाशीष गौड़ ने व्यास पीठ का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद कथा स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।

भारतीय धरोहर के संरक्षण में आयोजित हुई सात दिवसीय कथा

ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 कम्युनिटी सेंटर में 17 से 23 मार्च तक आयोजित इस सात दिवसीय भागवत कथा का उद्देश्य प्राचीन भारतीय ज्ञान संपदा का संरक्षण, संवर्धन और निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा को समर्पित करना था।

समापन अवसर पर गणमान्य जनों की उपस्थिति

आज की कथा में भारतीय धरोहर के संरक्षक प्रमोद गुप्ता, संजीव सक्सेना, डॉ. नितिन अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, मनोज सिंघल, महामंत्री प्रमोद चौहान, कपिल कृष्ण, मुकुल गोयल, सरोज तोमर, श्रीमती विनीता शर्मा, श्रीमती ममता सिंह, श्रीमती पूनम अग्रवाल, रश्मि अरोड़ा, ललित शर्मा, संजय सूदन, गौरव उपाध्याय, डी. के. अरोड़ा, अनुज उपाध्याय, कौशल गुप्ता एवं सतीश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 4 फ़रवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
आज का पंचांग, 13 फरवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
खरना के प्रसाद के ग्रहण करने के बाद आज से 36 घंटे का छठ का निर्जला महापर्व शुरू
श्री सनातन धर्म रामलीला समिति करेगी रामलीला मंचन एवं विजय दशमी महोत्सव का आयोजन
कल का पंचांग, 7 जून 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 28 फ़रवरी 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
महाशिवरात्रि 2022: जग कल्याण को महादेव नीलकंठ कहलाए
आज रमा एकादशी व्रत 11 नवंबर 2020, बुधवार को रखें
हमारे जीवन की यात्रा बगैर किसी उद्देश्य के शुरू होती है : आचार्य प्रशांत
कौमी एकता की मिसाल बना दादरी : मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया कावड़ियों का स्वागत
आज का पंचांग, 30 अक्टूबर 2020 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
कल का पंचांग, 13 अप्रैल 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
जानिए, ग्रेटर नोएडा में यहाँ हुई भगवान गणपति के प्रतिमा की स्थापना
बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना
कल का पंचांग, 30 अप्रैल 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
नवरात्रा सेवक दल द्वारा "कन्या अन्नपूर्णा योजना"