सीएम योगी के मिशन मैदान से बढ़ी अटेंडेंस, खीरी में 1000 खेल मैदानों ने किया कमाल

– निपुण असेसमेंट रैंकिंग में लखीमपुर खीरी 72वें से 26वें स्थान पर पहुँचा
– “मिशन मैदान” से स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति 57.24% से बढ़कर 69.40% हुई
– 1000 से अधिक परिषदीय विद्यालयों में तैयार हुए उच्च गुणवत्ता वाले खेल मैदान
– 30 स्कूलों में बने रूफटॉप इनडोर गेमिंग जोन, खेलों के माध्यम से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास

लखनऊ/लखीमपुर खीरी, 21 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार शुरू किए गए “मिशन मैदान” का सकारात्मक असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। लखीमपुर खीरी जिले में इस अभियान के तहत 1000 से अधिक परिषदीय विद्यालयों में उच्च गुणवत्ता वाले खेल मैदान विकसित किए गए, जिसके परिणामस्वरूप न केवल बच्चों में आत्मविश्वास और अनुशासन बढ़ा, बल्कि स्कूलों में उनकी उपस्थिति भी 12% से अधिक बढ़ गई।

निपुण असेसमेंट रैंकिंग में ऐतिहासिक सुधार

इस अभियान का असर न केवल स्कूलों की उपस्थिति पर पड़ा, बल्कि लखीमपुर खीरी का निपुण असेसमेंट रैंकिंग में भी बड़ा उछाल देखने को मिला। पहले यह जिला 72वें स्थान पर था, लेकिन अब 26वें स्थान पर आ चुका है।

खेलों से अनुशासन और आत्मविश्वास की सीख

जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि “मिशन मैदान” के तहत 765 विद्यालयों में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल और बैडमिंटन के खेल मैदान बनाए गए, जबकि 205 विद्यालयों में हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट और एथलेटिक्स के मैदान तैयार किए गए हैं। इससे बच्चों में टीम वर्क, अनुशासन और आत्मनिर्भरता जैसी महत्वपूर्ण योग्यताओं का विकास हो रहा है।

रूफटॉप इनडोर गेमिंग जोन से बच्चों को मिला नया मंच

खेल गतिविधियों को और बढ़ावा देने के लिए 30 विद्यालयों में रूफटॉप इनडोर गेमिंग जोन भी विकसित किए गए हैं। इन जोन में बच्चे चेस, कैरम, माइंड गेम, सिमेट्री गेम और टेबल टेनिस जैसे खेलों में हिस्सा ले सकते हैं। अब परिषदीय विद्यालयों में हर सुबह 30 मिनट की खेल गतिविधियों से दिन की शुरुआत हो रही है, जिससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास हो रहा है और उनकी सीखने की क्षमता में सुधार देखा जा रहा है।

मनरेगा से मिला सहयोग, गाँवों में बढ़ा रोजगार

इस योजना की सफलता में मनरेगा और स्थानीय संसाधनों ने भी अहम भूमिका निभाई। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार मिला, जिससे आर्थिक सशक्तिकरण को भी बल मिला।

जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि “मिशन मैदान” सिर्फ एक खेल परियोजना नहीं, बल्कि यह बच्चों के भविष्य को संवारने और उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम वर्क विकसित करने का एक मजबूत जरिया बन चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लखीमपुर खीरी की यह पहल पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल बन गई है।

यह भी देखे:-

उत्तर प्रदेश ने रचा पौधरोपण का इतिहास: "एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान में लगाए गए 37.21 करोड़ पौधे
यूपी में 14 आईपीएस अफसरों का तबादला, देखें सूची
महाकुम्भ में 10 देशों के 21 सदस्यीय प्रतिनिधि दल ने की ऐतिहासिक यात्रा, भारतीय संस्कृति से हुए अभिभू...
महाकुम्भनगर में ड्रोन शो से होगी भारतीय संस्कृति और तकनीक का अद्भुत संगम, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
महाकुंभ 2025: यात्रियों और कल्पवासियों के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एडवाइजरी जारी
देहदान अंगदान समिति की जानकी बल्लभ नाम से नई शाखा कासना में गठित
गोवंश संरक्षण में यूपी बनेगा नंबर वन, गाय के दूध में भी अग्रणी होगा योगी सरकार का सपना
एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में खाली सीटों के लिए स्पेशल राउंड काउंसलिंग संपन्न
यूपीआईटीएस 2025: एआई मॉडल का लाइव डेमॉन्सट्रेशन दिखाएगा उन्नत तकनीक की झलक
दनकौर कोतवाली परिसर में एसीपी ने की शांति समिति की बैठक
कुशीनगर की अनीता राय: कोरोना काल में खोली नई राह, केले के उत्पादों से बनी सफल उद्यमी
समाज के दुश्मन हैं ड्रग माफिया, पूरे नेटवर्क का हो खात्मा: मुख्यमंत्री
सीएम योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की शिष्टाचार भेंट दी "पाणिनिकालीन भारतवर्ष" पुस्तक
विद्यापीठ स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
भूपेंद्र सिंह चौधरी को मिली यूपी भाजपा की कमान , बने यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष, योगी सरकार मे...
योगी सरकार के आमंत्रण पर रूस ने दी पार्टनर कंट्री बनने की औपचारिक स्वीकृति