पंजाब के किसानों के समर्थन में किसान एकता संघ का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा, 21 मार्च: किसान एकता संघ संगठन के पदाधिकारियों ने पंजाब के किसानों के खिलाफ अपनाए गए तानाशाही रवैये और उनकी गिरफ्तारी के विरोध में आज जिला मुख्यालय सूरजपुर पर प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश पांडे को सौंपा।

“किसानों पर दमनकारी कार्रवाई निंदनीय” – किसान एकता संघ

प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा ने कहा कि पंजाब के किसान अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर दिल्ली आना चाहते थे, लेकिन उन्हें हरियाणा और पंजाब सरकार ने कई स्तर की बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इसके बावजूद किसानों ने सिंधु बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन जारी रखा, जो पिछले 13 महीनों से चल रहा था।

7 दौर की वार्ता के बावजूद केंद्र सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसके बाद किसानों को बातचीत के बहाने बुलाकर पंजाब पुलिस द्वारा बलपूर्वक गिरफ्तार किया गया और उनके धरना स्थल पर तोड़फोड़ की गई। संगठन ने इस कार्रवाई की घोर निंदा करते हुए इसे किसानों के साथ अन्याय बताया।

देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

जिलाध्यक्ष पप्पे नागर ने कहा कि यदि गिरफ्तार किसानों को बिना शर्त रिहा नहीं किया गया और उनकी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो संगठन देशव्यापी आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगा।

प्रदर्शन में दर्जनों कार्यकर्ता शामिल

इस प्रदर्शन में कृष्ण बैंसला, सतीश कनारसी, शौकत चैची, मनीष नागर, मेहरबान, उम्मेद एडवोकेट, सहदेव भाटी, अकरम खान, दुर्गेश शर्मा, सेलक भाटी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

किसान एकता संघ ने पंजाब सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ कड़ा विरोध जताया और किसानों की जल्द से जल्द रिहाई की मांग की।

यह भी देखे:-

भाजपा, गुर्जरों की कर रही है उपेक्षा, चुनाव में लेंगे बदला : राष्ट्रीय गुर्जर समन्वय समिति 
कृषि कानून के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने किया 5 सितंबर को महापंचायत का ऐलान
14 दिसंबर को गौतमबुद्ध नगर में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
विवेकानंद के रास्ते पर चलकर ही भारत विश्वगुरू बन सकता है: कैप्‍टन पी के सिंह
कोरोना अपडेट गौतमबुद्ध नगर, जानिए आज का हाल
स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने में अग्रणी बना गलगोटिया विश्वविद्यालय, "Campus X" कार्यक्रम में छा...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का ट्रकर्स प्वाइंट को और सुंदर बनाने की पहल 
यूपी: मायावती बोलीं- दलित व पिछड़े समाज के महापुरुषों की विरोधी है सपा, नहीं मिलेंगे वोट
बिल्डर के खिलाफ खरीदारों ने खोला मोर्चा, हंगामा प्रदर्शन
वरिष्ठ नागरिक समाज की वार्षिक आम सभा संपन्न, पत्रिका मंजूषा का विमोचन
दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन शुरू, 30 जून तक जमा करें फार्म
पुलिसचौकी  पर लगाया वॉटर डिस्पेन्सर
अपहरण दुष्कर्म के आरोपी को सश्रम कारावास
सीएम योगी ने ग्रेनो में बनाये गये देश के सबसे बडे़ योट्टा डाटा सेंटर का किया लोकार्पण, अब सुरक्षित ...
UP Assembly Election 2022: BJP व निषाद पार्टी के बीच सीटों का बंटवारा आज
दिवंगत समाजसेवी  जतन प्रधान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे परिवहन मंत्री अशोक कटारिया