रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने आर्मी इंस्टीट्यूट में किया वृक्षारोपण, 75 पौधे लगाए
ग्रेटर नोएडा, 21 मार्च – पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शुक्रवार सुबह 10 बजे सेक्टर P4 स्थित आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न प्रकार के 75 पौधे लगाए गए।
पूर्व अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने बताया कि इस दौरान आम, जामुन, आंवला, नीम, बॉटल पाम, नींबू और विभिन्न फूलों के पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाता रहता है।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष विकास गर्ग, मुकुल गोयल, कपिल गुप्ता, विनय गुप्ता, मोहित बंसल, कपिल गर्ग, अशोक सेमवाल और मनु जिंदल मौजूद रहे। इसके अलावा, आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के डायरेक्टर मेजर जनरल राजेंद्र बाना, कर्नल दिनेश कुमार त्यागी, डॉ. श्यामली सत्पथी, डॉ. अनुभव वर्मा और डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
