विधायक तेजपाल नागर की उपस्थिति में डेल्टा-2 भागवत कथा में गूंजे श्रीहरि के जयकारे

ग्रेटर नोएडा, 20 मार्च – डेल्टा-2 में आयोजित भागवत कथा में भक्तिरस की अविरल धारा बही। कथा स्थल को गुब्बारों और पुष्पों से सजाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने नृत्य करते हुए श्रीहरि, श्रीराम और श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय कर दिया। फूलों, मेवाओं, मिष्ठानों और खिलौनों की वर्षा से श्रद्धालु आनंदित हुए।

भागवत कथा के दौरान आचार्य पवन नंदन जी ने प्रहलाद चरित्र, हिरण्यकश्यप वध, गजेंद्र मोक्ष, देवासुर संग्राम, अमृत मंथन, बलि-वामन चरित्र और सूर्य-चंद्र वंश का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि संध्या के समय चार कार्य नहीं करने चाहिए—शयन करने से रोग, भोजन से क्लेश, रति क्रीड़ा से दुष्ट संतान का जन्म और पढ़ाई से याद किया हुआ स्मरण नहीं रहता।

विधायक तेजपाल नागर ने भागवत कथा स्थल पर पहुंचकर भागवत व्यास आचार्य पवन नंदन जी का अभिनंदन किया और कहा कि भागवत कथा जीवन को शुद्धता और भक्ति से जोड़ती है।

कथा का शुभारंभ मुख्य यजमान नरेश गुप्ता और दैनिक यजमान नवीन जिंदल, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, सत्यप्रकाश अग्रवाल ने भागवत कथा व्यास पवन नंदन जी का स्वागत कर किया।

17 से 23 मार्च तक चलने वाली इस कथा का उद्देश्य प्राचीन भारत की ज्ञान सम्पदा के संरक्षण और नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा को समर्पित है।

आज कथा में एडीएम बच्चू सिंह, प्रमोद चौहान, सरोज तोमर, विनीता शर्मा, ममता सिंह, पूनम अग्रवाल, रश्मि अरोड़ा, संजय सूदन, गौरव उपाध्याय, नवनीत गुप्ता, डी.के. अरोड़ा, अनुज उपाध्याय, कौशल गुप्ता, कपिल कृष्णा, शरद त्यागी, मुकुल गोयल, सतीश गुप्ता, गिरीश जिंदल, रवि जिंदल, देवराज बंसल सहित नोएडा से पधारे वरिष्ठ समाजसेवी भारत विकास परिषद के केंद्रीय वित्त मंत्री महेश बाबू गुप्ता, सुरेंद्र चौहान और राकेश चौहान भी उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

आई० टी० एस० इंजीनियरिंग कालेज ग्रेटर नोएडा ने दिव्य रूप में मनाया प्राण प्रतिष्ठा समारोह
धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा-कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा सेक्टर 82 नोएडा
14 जनवरी को मकर संक्रान्ति, जानिए कब होगा पुण्य काल का प्रारम्भ, बता रहे हैं पंडित रामदेव
ग्रेटर नोएडा : गामा 2 में धूम धाम से किया जा रहा है गणेश महोत्सव का आयोजन
कल का पंचांग, 4 मई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कल का पंचांग, 10 नवम्बर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कल का पंचांग, 27 जून 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई : प्रभु राम ने खाए शबरी के जूठे बेर
पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति द्वारा की तैयारियां अंतिम चरण में, आज से शुरू सूर्य उपासना का महा...
कल का पंचांग, 10 सिंतबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
शनि अमावस्या : 14 साल बना शुभ योग, लाखों श्रृद्धालुओं ने किया तेलाभिषेक
स्वच्छ महाकुम्भ का संदेश देने के लिए निकाली गई स्वच्छता रथ यात्रा
आम्रपाली ग्रैंड सोसाइटी में 10 दिवसीय गणेश उत्सव का भव्य आगाज़
आज रमा एकादशी व्रत 11 नवंबर 2020, बुधवार को रखें
आज का पंचांग, 16  फ़रवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
Jitiya Vrat 2021 Muhurat: जितिया व्रत का क्या है पूजा मुहूर्त? जानें तिथि और समय