यमुना प्राधिकरण कार्यालय में संयुक्त किसान मोर्चा की वार्ता रही सकारात्मक, शासन स्तर की बैठकें तय होने पर धरना स्थगित

संयुक्त किसान मोर्चा SKM के नेताओं की जिलाधिकारी तथा यमुना एक्सप्रेस-वे विकास प्राधिकरण, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ से यीडा कार्यालय में आज हुई वार्ता रही सकारात्मक, शासन स्तर तक की वार्ताओं का समय तय होने पर धरना हुआ स्थगित।

संयुक्त किसान मोर्चा एस.के.एम. में जुड़े हुए सभी 14 किसान संगठनों के नेताओं की आज दिनांक 20 मार्च 2025 को यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण के कार्यालय में जिलाधिकारी गौतमबुध नगर की अध्यक्षता में यमुना प्राधिकरण के सीईओ तथा नोएडा प्राधिकरण के सीईओ और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो एसीईओ की उपस्थिति में पुराने कानून के तहत जमीन लिए जाने से प्रभावित सभी किसानों को 10% विकसित प्लाट एवं बढ़ा हुआ मुआवजा तथा नए भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के देश में लागू होने के बाद जमीन लिए जाने से प्रभावित सभी किसानों को बाजार दर का 4 गुना मुआवजा, 20% प्लॉट दिए जाने तथा सभी भूमिधर और भूमिहीन किसानों के बच्चों की रोजगार एवं पुनर्वास के सभी लाभ दिए जाने की मांग के संबंध में वार्ता सकारात्मक रही है। वार्ता मैं कई प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बनी , एस.के.एम. की तरफ से किसानों द्वारा लम्बे समय से की जा रही बड़ी मांग के तहत नए भूमि अधिग्रहण कानून के तहत जो प्रतिकर और पुनर्वास के लाभ अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को दिए जाते हैं वही लाभ सीधे बैनामे से जमीन क्रय किए जाने की प्रक्रिया से प्रभावित किसानों को भी “परियोजना प्रभावित परिवार” (project effected family) मानते हुए मिलनी चाहिएं की मांग की गई जिस पर उपस्थित अधिकारियों ने समान मुआवजा और साथ में रोजगार अथवा पुर्नवास भत्ता आदि लाभ सीधे जमीन खरीद पर भी किसानों को दिए जाने पर सहमति वक्त की गई जिससे किसानों में न्याय की उम्मीद जग गई है। इसके अलावा दूसरी बड़ी मांग जनपद के किसानों की पिछले 11 वर्षों से कृषि तथा आवासीय और कमर्शियल भूमि की सर्किल दरें बढ़ाए जाने की फिर से तत्काल बढ़ाए जाने की मांग की गई, जिस पर एक सप्ताह में जिलाधिकारी द्वारा सर्किल रेट बढ़ाए जाने की घोषणा किए जाने का भरोसा SKM के नेताओं को दिया गया, साथ ही आबादी लीज बैक प्रकरण को मामलों को भी तीनों प्राधिकरण की ओर से जल्द निस्तारित करने का भरोसा दिया गया इसके अलावा 10% विकसित प्लाट और नए भूमि अधिग्रहण कानून के सभी लाभों के बारे में शासन स्तर तक की वार्ताएं किए जाने के संबंध में समय तय किया गया जिसमें विभिन्न परियोजनाओं के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 23 मार्च को जिलाधिकारी के आवास पर वार्ता होगी , इसी के साथ 24 मार्च को यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण से किसानों की वार्ता होगी तत्पश्चात 25 तारीख में नोएडा प्राधिकरण के साथ किसानों की वार्ता होगी और 26 मार्च को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ किसान वार्ता करेंगे मुख्य सचिव औद्योगिक विकास अनुभाग से किसानों की वार्ता 28 मार्च को होगी , तत्पश्चात 10 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच में है मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश से SKM की वार्ता होगी। शासन स्तर की वार्ताओं में सभी जनप्रतिनिधियों , तीनों विधायक एवं लोकसभा एवं राज्यसभा सांसद को भी आमंत्रित करने का आग्रह एसकेएम की ओर से किया गया। सभी वार्ताएं समय अनुसार किए जाने का आश्वासन मिलने पर किसानों ने धरना स्थल पर पहुंचकर सर्वसम्मति से धरने को स्थगित करने की घोषणा की।

यह भी देखे:-

कांग्रेस को लगने वाला है बड़ा झटका, इस राज्य में पू्र्व CM समेत दर्जनभर विधायक छोड़ेंगे हाथ,
बाराही मेले में खेल तमाशा की भूत बंगला में बना हुआ है, भूतों का लगातार पहरा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहा है निर्माण, मुकदमा दर्ज
गलगोटिया विश्वविद्यालय और सैमसंग C&T के बीच शिक्षा और कौशल विकास को सशक्त बनाने के लिए समझौता
मौसम अपडेट: दिल्ली-एनसीआर में फिर शुरू हुई बारिश, येलो अलर्ट जारी, टूट सकता है 46 वर्षों का रिकॉर्ड
मकौड़ा में डॉ. महेश शर्मा का हुआ भव्य स्वागत
एसीईओ मेघा रूपम ने किया जू -1 सेक्टर का दौरा शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों को दी चेतावनी
डॉली शर्मा और कशिश चौधरी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करते हुए जमकर धमाल मचाया
ग्रामीणों के सहयोग से आजमपुर गढ़ी में लाइब्रेरी का उद्घाटन
यमुना एक्सप्रेसवे हादसा: पिता-पुत्र समेत चार मृतकों की हुई पहचान, तेज रफ्तार ट्राले ने मचाई तबाही
तेज बारिश में अलर्ट मोड पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, जलभराव वाले इलाकों में दिनभर चला राहत अभियान
सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत
ग्रेटर नोएडा: सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में ओयस्का इंटरनेशनल द्वारा विद्यालय का भ्रमण
कोई छात्र स्कूल से वंचित न रहे, ये देश की सबसे बड़ी सेवा होगीः सीएम योगी
गोसेवकों को मुख्यमंत्री का उपहार, अब मिलेंगे ₹50 प्रति गोवंश
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने सिंगापुर के टेमासेक पॉलिटेक्निक से आये छात्रों का किया ज़ोरदार स्वागत