4000 से अधिक विजिटर्स ने किया Build Bharat Expo 2025 का दौरा, उद्योगों के विस्तार पर हुई अहम चर्चाएं

नई दिल्ली, 20 मार्च – भारतीय उद्योग संघ (IIA) द्वारा भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय Build Bharat Expo 2025 के दूसरे दिन औद्योगिक विकास और वैश्विक व्यापार अवसरों पर कई महत्वपूर्ण संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘लोकल टू ग्लोबल’ जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।

विजिटर्स की जबरदस्त भीड़, 4000 से अधिक लोगों ने किया दौरा
औद्योगिक इकाइयों के नवीनतम उत्पादों, तकनीकों और नवाचारों को करीब से देखने के लिए 4000 से अधिक लोग एक्सपो पहुंचे। उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञों और व्यापारियों को नई संभावनाओं की जानकारी मिली।

नाइजीरिया, इज़राइल, मिस्र और फिजी के राजनयिकों ने किया व्यापारिक अवसरों पर मंथन
B2B बैठक में नाइजीरिया, इज़राइल, मिस्र और फिजी के राजनयिकों और एंबेसेडरों ने एक्सपोर्ट और व्यापारिक संभावनाओं पर गहन चर्चा की। नाइजीरियाई प्रतिनिधिमंडल ने वस्त्र और इस्पात क्षेत्र में व्यापार के अवसरों की जानकारी दी, जबकि अन्य देशों के प्रतिनिधियों ने व्यापार वृद्धि को लेकर सहयोग का आश्वासन दिया।

दिग्गज सांसदों की मौजूदगी ने बढ़ाया आयोजन का गौरव
बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार, राजस्थान के राजगढ़ से रोड़मल नागर और छत्तीसगढ़ के दुर्ग से विजय बघेल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समापन समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी मुख्य अतिथि
21 मार्च को Build Bharat Expo 2025 के समापन समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

महत्वपूर्ण संगोष्ठियों में उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने रखे विचार

1. पर्यावरण संरक्षण और उद्योगों की भूमिका

आर्किटेक्ट गुरमीत सिंह, गौरव वर्मानी, दीपक गहलोत, बबीता गोयल प्रमुख वक्ता रहे।

IIA के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल और दिल्ली चैप्टर के वाइस चेयरमैन चरणजीत सिंह ने भी अपने विचार रखे।

2. रेलवे और मेट्रो इंफ्रास्ट्रक्चर में MSME के अवसर

प्रमुख वक्ता: आर्किटेक्ट दलजीत सिंह, गुल अग्रवाल, विधि अग्रवाल, डॉ. नम्रता कालसी।

IIA के कोषाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल और ग्रेटर नोएडा चैप्टर के चेयरमैन राकेश बंसल मौजूद रहे।

3. अंतरराष्ट्रीय बाजार में MSME के लिए संभावनाएं

प्रमुख वक्ता: अमित मोहन प्रसाद (पूर्व अपर मुख्य सचिव, MSME, यूपी), संतोष सारंगी (DGFT, भारत सरकार), अजय सहाय (DG, FIEO), राकेश कुमार (पूर्व DG, EPCH), सुदीप राजगढिया।

IIA GST समिति के चेयरमैन शशांक शेखर गुप्ता और अंतरराष्ट्रीय मामलों के चेयरमैन अमन अग्रवाल ने भी विचार साझा किए।

4. ग्रीन और क्लीन एनर्जी

प्रमुख वक्ता: निधि खरे (सचिव), प्रवीण कुमार (पूर्व सचिव, भारत सरकार), आलोक सिन्हा (पूर्व APC)।

IIA के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश गोयल ने चर्चा में भाग लिया।

5. MSME के लिए SIDBI की योजनाएं

SIDBI के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार ने MSME के लिए वित्तीय सहायता योजनाओं की जानकारी दी।

पैनल में IIA के महासचिव आलोक अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजीव बंसल, सचिव दीपक बजाज और विजय शंकर शर्मा मौजूद रहे।

MSME को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम

विशेष अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि MSME देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और संसद में इसके विकास से जुड़े मुद्दे उठाए जा रहे हैं। वहीं, IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने लीजहोल्ड औद्योगिक भूमि को फ्रीहोल्ड करने की मांग रखी और सांसदों से इसे संसद में उठाने की अपील की।

Build Bharat Expo 2025 का यह दूसरा दिन उद्योगों के विस्तार और वैश्विक व्यापार की संभावनाओं पर चर्चा के लिए बेहद उपयोगी साबित हुआ।

यह भी देखे:-

लखनऊ  में आयोजित होगा कायस्थ स्वाभिमान सम्मेलन,  राजनीतिक हिस्सेदारी पर होगी चर्चा
गौशाला में गायों के मौत का मामला, जिम्मेदार अधिकारीयों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, मुकदमा  दर्ज 
तेज प्रताप का पत्नी ऐश्वर्या राय के खिलाफ तलाक याचिका पर यूटर्न
जलती कार से कूदकर तीन लोगों ने बचाई जान 
गलगोटिया विश्वविद्यालय में 350 से अधिक छात्रों को मिले टैब और स्मार्टफोन, विधायक धीरेन्द्र सिंह बोले...
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ने डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट 2024 में जीते 20 पदक
अखिलेश यादव बोले, लोकतंत्र का अपमान कर रही है भाजपा
एसटीएफ के हत्थे चढ़े एमबीसीएस में प्रवेश दिलाने वाले ठग
जेवर में विकास की ऐतिहासिक उड़ान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य...
उत्तर प्रदेश : जिला के पुलिस कप्तानों में फेरबदल
महंगाई पर बोले राहुल PM कर रहे है सिर्फ़ अपने दोस्तों का भला, जीडीपी बढ़ने का मतलब है गैस, डीजल और पे...
डीएम बी.एन. सिंह ने जनपद वासियों को दी विजयदशमी की बधाई
देखें LIVE, स्पेशल आर्थिक पैकेज पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कांफ्रेंस
घमासान: सिसोदिया ने लगाया बड़ा आरोप- यूपी और हरियाणा ने ऑक्सीजन को लेकर मचा रखा है जंगलराज
पवन खटाना बने मेरठ मंडल अध्यक्ष , प्रदेश प्रवक्ता पद पर भी बने रहेंगे
किसान हत्याकांड में "कातिल" बेटा गिरफ्तार