शारदा विश्वविद्यालय ने बालिका सुधार गृह में लगाया दंत चिकित्सा शिविर, मौखिक स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

नोएडा । विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ डेंटल साइंस ने बालिका सुधार गृह, नोएडा में एक दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने मौखिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं और उनकी रोकथाम के बारे में जानकारी दी।

शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंस के डीन डॉ. एम. सिद्धार्थ ने बताया कि शिविर के दौरान स्वास्थ्य शिक्षा सत्र आयोजित किया गया, जिसमें बालिकाओं को दांतों में पीलापन, प्लाक जमना, मसूड़ों की सूजन, सांसों की बदबू और दंत क्षय जैसी समस्याओं से बचाव के उपाय बताए गए। मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए, छात्राओं को मुफ्त मौखिक स्वच्छता किट और शैक्षिक पुस्तिकाएं भी वितरित की गईं।

इस अवसर पर डॉ. स्वाति शर्मा, डॉ. फैसल, डॉ. भूमिका सहित कई विशेषज्ञों और इंटर्न्स रिया, साराक्षी, शगुफ्ता, सना, सांभवी, रितुप्रिया, प्रिया, केनी और प्रवी की टीम ने भाग लिया। शारदा विश्वविद्यालय का यह प्रयास मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और सभी को स्वस्थ मुस्कान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

यह भी देखे:-

पोक्सो एक्ट के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा
ग्रेटर नोएडा : इस चुनाव मे राम किसका करेंगे बेड़ा पार.....
बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाई चौपाल, सुनी लोगों की समस्याएं
कल का पंचांग, 22 जनवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
सूरजपुर प्राचीन बाराही मेला, भजन प्रस्तुति कर कलाकारों ने मन मोहा
आचरण शक्ति फाउंडेशन द्वारा आत्मरक्षा शिविर का आयोजन
हैप्पी क्लब ने लगाया हेल्थ चेकअप शिविर
यमुना एक्सप्रेसवे : बेलगाम वैन की टक्कर से बस चालक की मौत 
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Auto Expo 2020: ऑटो एक्सपो 2020 की कुछ झलकियां
रोटो पंप्स लिमिटेड ने लॉन्च की पी-रेंज कॉम्पैक्ट पंप श्रृंखला, वैश्विक विस्तार को मिली नई गति
बच्चों के जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेल भी अति आवश्यक: चौधरी प्रवीण भारतीय
गौतमबुद्ध नगर की ज़िला रोल बॉल बालक व बालिका टीम का हुआ गठन
रोटरी क्लब ग्रेनो ने आशियाना ऑर्चिड में लगाया ब्लड डोनेशन कैंप
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शासकीय अधिवक्ताओं के साथ अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठ...