हवन यज्ञ के साथ सिटी हार्ट स्कूल में नए सत्र का शुभारंभ

दादरी। दादरी कटहरा रोड स्थित सिटी हार्ट स्कूल में सोमवार को हवन यज्ञ के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया गया। विद्यालय में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बच्चों और शिक्षकों ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतियां दीं। प्रधानाचार्या रुचि भाटी ने बताया कि इस यज्ञ का उद्देश्य बच्चों में संस्कारों और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। साथ ही, हवन से वातावरण को शुद्ध करने का भी संकल्प लिया गया।

हवन यज्ञ को भट्ट पंडित द्वारा पूरे विधि-विधान से संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर संदीप भाटी ने सभी शिक्षकों को छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और संस्कार प्रदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा, “अभिभावक अपने बच्चों की शिक्षा के लिए हम पर पूरा विश्वास रखते हैं, और हमारा कर्तव्य है कि हम उनके इस विश्वास को कायम रखते हुए सर्वश्रेष्ठ शिक्षा दें।”

हवन के पश्चात विद्यालय की सभी कक्षाएं सुचारू रूप से शुरू कर दी गईं। इस अवसर पर सभी शिक्षकगण, विद्यार्थी और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

एटीएम मशीन काटकर लाखों की रकम उड़ाने वाले मेवाती गैंग के बदमाश गिरफ्तार
एमएसएमई ने राज्यमंत्री को समस्याओं से कराया अवगत
पेट्रोल-डीजल जीएसटी के तहत क्यों नहीं आ सकते, केरल हाईकोर्ट ने काउंसिल से पूछा कारण
ग्रीन बेल्ट में पेड़ो में लगी दीमक से हो रहे नुकसान को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन का प्राधिकरण पर ...
ग्रेटर नोएडा: बिल्डर के खिलाफ निवासियों ने किया अनोखा प्रदर्शन, ताली-थाली बजाकर जताया विरोध
Auto Expo 2023 :मारुति ने पहली इलेक्ट्रिक SUV कॉन्सेप्ट EVX पेश की, सिंगल चार्ज में 550 KM चलेगी
रफ्तार और रोमांच के इवेंट का हुआ आगाज, फाइनल रेस के साक्षी बन सकते हैं सीएम योगी
श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट रामलीला, गौर सिटी में निकली राम बरात, सोसाइटी वासियों ने किया स्वागत
बच्चे की मौत के मामले में जांच के आदेश
बजट 2020: सरल जीएसटी रिटर्न होगा लागू , व्यापारियों के क्या है ख़ास पढ़ें पूरी खबर
बंद फ्लैट में मिली महिला की लाश , पति व बच्चा लापता , जांच में जुटी पुलिस
योगी सरकार का बयान- UP में अभी लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू पर विचार नहीं, होली पर बाहर से आने वालों की होग...
Unnao Case: शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि, दोनों लड़कियों के शरीर में मिला जहरीला पदार्थ
Weather Update: दिल्ली-NCR में आज फिर होगी राहत की बारिश, बिहार-UP में भी बरसेंगे बादल, जानें मौसम क...
गुर्जर समाज ने चेयरमैन प्रत्याशी आजाद मलिक का स्वागत किया
मतदाताओं को रिझाने के लिए लाई  जा रही अवैध शराब जब्त