भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने वरिष्ठ नेताओं से लिया आशीर्वाद, संगठन को मजबूत करने पर जोर

गौतमबुद्धनगर। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा लगातार संगठन के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन ले रहे हैं। 16 मार्च को उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री व गौतमबुद्धनगर सांसद महेश शर्मा से भेंट की थी, और 19 मार्च को राज्य सचिव व राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर से उनके निवास पर मुलाकात की।

इसके अलावा, अभिषेक शर्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया, दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, एमएलसी विधायक श्रीचंद शर्मा, एमएलसी विधायक नरेन्द्र सिंह भाटी और जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेताओं से मिल चुके हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो दायित्व सौंपा है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाते हुए संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर आनंद वर्धन चंदेल, वीरेंद्र भाटी, कर्मवीर आर्य, अर्पित तिवारी, अरुण प्रधान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा के गलेक्सी ब्लू सफायर प्लाजा में आधार सेवा केंद्र का हुआ शुभारंभ
निखिल बने परिषदीय खेल कूद प्रतियोगिता के चैंपियन
गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने अचानक दिया इस्तीफा, विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में बड़ी हलचल
IEA ने यातायात पुलिस को सौंपा मांग पत्र: नो एंट्री से उद्यमियों को हो रहा है नुकसान!
नोएडा बार्डर से ग्रेटर नोएडा तक तीसरी आँख से पुलिस रखेगी नजर
Weather Updates: रविवार तक लगातार हो सकती है बारिश
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे : ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
यूपी चुनाव 2022: तीन दिन के लिए यूपी का दौरा करेंगे ओवैसी, अयोध्या भी जाएंगे
शारदा विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय टूथब्रश दिवस पर बच्चों को दी ओरल हेल्थ की सीख
शिक्षक ही हैं राष्ट्र और बच्चों के भविष्य के निर्माता:धीरेंद्र सिंह विधायक
बधाई मांगने को लेकर किन्नरो में मारपीट
हाईटेंशन बिजली का तार गिरा, किसान की मौत
नॉलेज पार्क बना नशे का अड्डा : एबीवीपी ने डीएम से की शिकायत
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो द्वारा रजिस्ट्रार ऑफिस में लगाये गये रक्तदान शिविर में कैम्पस के लोगों ने कि...
ग्रेनो प्राधिकरण ने हिमसागर अपार्टमेंट पर लगाया जुर्माना
किसान एकता मंच के पदाधिकारी पहुंचे गाजीपुर बॉर्डर राकेश टिकैत का किया समर्थन