वाहन चोरी करने वाले गैंग पर बड़ी कार्रवाई, तीन बदमाश गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वाहन चोरी और लूटपाट करने वाले एक सक्रिय गिरोह के तीन सदस्यों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया है।

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर तीनों बदमाश—इस्तार पुत्र मोहम्मद उमर, सलाउद्दीन पुत्र नसरुद्दीन और शमसुद्दीन पुत्र साबू, तीनों निवासी गाजियाबाद—को गिरफ्तार किया गया। इनमें इस्तार इस गैंग का सरगना है।

पुलिस जांच में सामने आया कि ये अपराधी संगठित गिरोह बनाकर एनसीआर में वाहन चोरी और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। इनके खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने अपराध के जरिये कितनी संपत्ति अर्जित की है। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी देखे:-

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में गौतमबुद्धनगर के पांच थानों को मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन, अ...
जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव बोले— 09 मई की राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह से होंगे हजारों मामलों का...
G20 Summit 2023 LIVE Updates: G20 समूह में नए देश का नाम जुड़ा, जानें किसको मिली सदस्यता
सिपाही अपनी करतूत पर हुआ निलंबित
कानपुर लाते वक्त गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया
अष्टमी पर महिला उन्नति संस्था ने नवजात बच्चियों में बेबी किट बांटा
सुपरवाइजर को लिफ्ट लेना पड़ा महंगा
भाकियू अराजनैतिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलामुख्यालय पर सौपा ज्ञापन
नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल स्नैचर सुमित गिरफ्तार, 5 दोपहिया वाहन, 2 मोबाइल व अवैध चाकू बरा...
वांटेड ईनामी अपहरणकर्ता गिरफ्तार 
एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिल्डरों से साठगांठ कर प्रोफाइल फंडिंग कराने वाले गैंग के आठ बदमाश गिरफ्तार
एसीईओ ने डेल्टा 2 सेक्टर का किया दौरा, सेक्टर की समस्या को लेकर की चर्चा
एकेटीयू: बीटेक व अन्य कोर्सों की प्रवेश काउंसलिंग कल से, यूपीसीईटी की वेबसाइट पर कर सकेंगे रजिस्ट्रे...
परिवार गया था बाहर, चोरों ने उड़ाया लाखों का माल
मिशन संजीवनी : होम आइसोलेशन कोरोना के मरीजों के घर-घर दवाओं की किट पहुंचा रही है मशहूर फूड चेन कंपनी...
ग्रेटर नोएडा के निजी हॉस्टल में सनसनी : दोस्ती के रिश्ते पर चली गोली, एक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर