जोया ने परीक्षा में हासिल किए शानदार अंक, नोएडा एजुकेशनल एकेडमी ने किया सम्मानित
नोएडा। मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है, इसका उदाहरण पेश किया है समाजसेवी मौ. दानिश की पुत्री जोया ने। अपनी स्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर नोएडा एजुकेशनल एकेडमी स्कूल ने जोया को सम्मानित किया।
स्कूल की प्रिंसिपल दीपा भट ने जोया को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “इस तरह के सम्मान से न केवल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि अन्य छात्रों को भी अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है।”
जोया की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता ने भी गर्व जताया। उनके पिता मौ. दानिश ने कहा, “जोया शुरू से ही पढ़ाई में रुचि रखती है। उसकी मेहनत और आत्मविश्वास ने उसे यह मुकाम दिलाया है। हमें उम्मीद है कि वह आगे भी ऐसे ही सफलता की ऊंचाइयों को छुएगी।”
वहीं, उनकी माता ने कहा, “बच्चों को सपने देखने चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करनी चाहिए। हम हमेशा जोया को सपोर्ट करेंगे ताकि वह अपने लक्ष्य को हासिल कर सके।”
जोया की इस उपलब्धि पर शिक्षकों और सहपाठियों ने भी खुशी जाहिर की और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
