भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा का भव्य स्वागत, सेक्टर ईटा में उमड़ा जनसैलाब
ग्रेटर नोएडा। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के सम्मान में सोमवार को सेक्टर ईटा में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिले के सैकड़ों गणमान्य नागरिक, युवा, बुजुर्ग एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने उनके निवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं और पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर अभिषेक शर्मा ने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। भाजपा की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा और सभी वरिष्ठ नेताओं एवं सहयोगियों के साथ मिलकर 2027 में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कमल खिलाने के लिए जुटूंगा।”
स्वागत समारोह में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की जबरदस्त उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से अरुण शर्मा, वीरेंद्र भाटी, देवा भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, बलराज भाटी, अर्पित तिवारी, रोहित शर्मा, मनोज प्रधान, महेश शर्मा, संजय भाटी, ओमकार भाटी, कपिल गुर्जर, अतुल शर्मा, सरजीत गुर्जर, उमेश भाटी, रजनी तोमर, बीना शुक्ला, उषा वत्स सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी चुनावों में पार्टी की विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।