वांटेड इनामी गैंगस्टर पुलिस एनकाउंटर में घायल

ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस और 20 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ में गैंगस्टर अशोक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के अनुसार, 17 मार्च 2025 को थाना सूरजपुर पुलिस मोजरबियर गोल चक्कर पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने बाइक घुमाकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया, तो बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान अशोक पुत्र रामचंद्र, निवासी ग्राम बाग बधिक, थाना सहपऊ, जिला हाथरस के रूप में हुई है। फिलहाल वह दादरी रेलवे स्टेशन के पास झुग्गी-झोपड़ी में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

गैंगस्टर एक्ट में था वांछित, 20 हजार का इनामी

जांच में सामने आया कि अशोक थाना सूरजपुर में दर्ज केस संख्या 540/23, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित था और अक्टूबर 2023 से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर ₹20,000 का इनाम घोषित था और न्यायालय ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था।

लंबा आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार बदमाश अशोक पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं—

1. थाना हाथरस जंक्शन – हत्या का प्रयास, मारपीट, धमकी सहित गंभीर धाराओं में मामला

2. थाना सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा – चोरी, गैंगस्टर एक्ट, हत्या का प्रयास

3. थाना इकोटेक-3, ग्रेटर नोएडा – चोरी और अन्य गंभीर अपराध

पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी देखे:-

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार , पैर में लगी गोली
तीन शातिर लूटेरे गिरफ्तार , लूट की मोबाईल बरामद
चोरी की बाइक और अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट से चल रहा था वाहन
थाना फेस 3 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 11 आरोपी गिरफ्तार, हज़ारों की नकदी और ताश की गड्डी बरामद
फायरिंग कर भाग रहे दो को ग्रामीणों ने दबोचा, लूट या विवाद ? जांच में जुटी पुलिस
कपड़ा शोरूम में बदमाशों का धावा, नगदी लूटी
नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी: सेक्टर-39 थाना क्षेत्र से तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी-बाइक, ...
नशा के सौदागरों नाइजीरियाई को कोर्ट ने सुनाई कठोर कारावास
राहगीरों से लूट करने वाले छह बदमाश गिरफ्तार
ग्रिल गिरने से दो लोगों की मौत का मामला, पुलिस ने मॉल को किया सील
पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी
ग्रेटर नोएडा : कार लूट कर भाग रहे दो बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
बिसरख पुलिस ने 5 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक, लूटे गए मोबाइल और नशीली दवाएं बरामद
कल का पंचांग , 21 अप्रैल 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
उपले टूट जाने को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, 1 की मौत
फरार हत्यारोपी पांच महीने बाद गिरफ्तार , लिव-इन में रहने जिद करने पर प्रेमिका की कर दी थी हत्या