थाना फेस-2 पुलिस का सराहनीय कार्य: गुमशुदा मासूम को खोजकर परिजनों की गोद में लौटाया, पुलिस की तत्परता की चारों ओर प्रशंसा

ग्रेटर नोएडा। थाना फेस-2 पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और सतर्कता का परिचय देते हुए एक 4 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को सकुशल खोजकर उसके परिजनों से मिलाया। पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई के चलते माता-पिता का खोया हुआ चिराग सुरक्षित वापस लौट सका।

घटना 16 मार्च 2025 की है, जब थाना फेस-2 पुलिस को सूचना मिली कि एक 4 वर्षीय बच्चा खेलते-खेलते घर से निकल गया और लापता हो गया। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो घबराए माता-पिता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

सूचना मिलते ही थाना फेस-2 पुलिस ने बिना समय गंवाए एक विशेष टीम का गठन किया और तुरंत बच्चे की तलाश में जुट गई। टीम ने इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की। अथक प्रयासों के बाद पुलिस ने आखिरकार बच्चे को सकुशल ढूंढ निकाला और उसे उसके माता-पिता के सुपुर्द किया।

अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजन भावुक हो उठे और थाना फेस-2 पुलिस का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। परिजनों ने कहा कि पुलिस की मुस्तैदी और संवेदनशीलता के कारण ही उनका बच्चा सुरक्षित वापस लौट पाया।

थाना फेस-2 पुलिस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह न सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अग्रणी है, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास की भावना भी मजबूत कर रही है।

यह भी देखे:-

7 सितंबर को चंद्र ग्रहण: जानिए समय, सूतक काल और 12 राशियों पर असर
यूपी चुनाव: जेवर में हुई रालोद प्रमुख जयंत चौधरी की जनसभा, सरकार बनने पर किसानों को देंगे ये लाभ
"कैंसर के खिलाफ जनआंदोलन, "Run to Save Lives" मैराथन में जेवर विधायक रहे मुख्य अतिथि"
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर गौतमबुद्धनगर में पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न
एनटीए के खिलाफ नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर विद्यार्थी परिषद ने किया विरोध प्रदर्शन
तालाब में डूबने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
यमुना प्राधिकरण बोर्ड बैठक में रखेगा किसानों और आवंटियों से जुड़े 60 प्रस्ताव
बिना वार्ता करें अधिकारियों को किसानों ने लौटाया किसान बोले जब तक नहीं होंगी मांग पूरी जारी रहेगा ध...
सौर ऊर्जा से दौड़ेंगे भविष्य के वाहन, गलगोटिया विश्वविद्यालय में ESVC-3000 फाइनल का रोमांच चरम पर
प्रेरणा विमर्श – 2022 का आधिकारिक पोस्टर हुआ लॉन्च
पत्रकार संगठन जहांगीरपुर गौतमबुद्धनगर ने किया संवाद व पूर्व चेयरमेन मूलचंद शर्मा ने किया पत्रकारों क...
"बदलाव" अभियान से ग्रेटर नोएडा में प्लास्टिक के खिलाफ जनजागरूकता, एक लाख से अधिक लोगों तक पहुँचा संद...
GL Bajaj के Rotaract Club ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग खेली फूलों की होली, बंधी भावनाओं की डोर
ग्रेनो वेस्ट में होगी हाईटेक रामलीला, श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट ने किया भूमि पूजन
पाकिस्तान में टूरिस्ट-छात्र वीजा देकर कश्मीरी युवकों को गुलाम कश्मीर दे रहा आतंकवाद की ट्रेनिंग
पीएम मोदी का इटली दौरा: फ्रांस के राष्ट्रपति समेत कई अन्य नेताओं से भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ...