ग्रेटर नोएडा में भागवत कथा और भव्य कलश यात्रा, निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा भी उपलब्ध

ग्रेटर नोएडा। प्राचीन भारत की ज्ञान सम्पदा और निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा को समर्पित भागवत कथा का भव्य आयोजन 17 से 23 मार्च तक डेल्टा-1 के कम्युनिटी सेंटर में किया जा रहा है। आयोजन समिति के महामंत्री प्रमोद चौहान ने बताया कि 17 मार्च को प्रातः 10 बजे कथा स्थल से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 250 महिलाएं शामिल होंगी।

कलश यात्रा की मुख्य संयोजिका सरोज तोमर ने जानकारी दी कि इस आयोजन में संरक्षक मंडल के रूप में संजय सूदन, ओम प्रकाश अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, मुख्य यजमान एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष नरेश गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज सिंघल, कोषाध्यक्ष कपिल कृष्णा, संयुक्त महामंत्री नवीन जिंदल व शरद त्यागी सहित समस्त दैनिक यजमान भाग लेंगे।

समिति के मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने बताया कि कथा में भारतीय धरोहर के संगठन मंत्री प्रवीण शर्मा और विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय शंकर तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

यह आयोजन भारतीय धरोहर विचार मंडल, ग्रेटर नोएडा द्वारा किया जा रहा है, जिसमें भागवत कथा के साथ-साथ निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

यह भी देखे:-

गलगोटियास विश्वविद्यालय में 12वें अंतर्राष्ट्रीय पुस्तकालय और सूचना सम्मेलन का शानदार शुभारंभ, नई तक...
आस्था और उल्लास के बीच आम्रपाली ग्रैंड सोसाइटी में गणेश उत्सव का समापन
गृह कलेश के चलते लगाई फांसी
मूल सुविधाओ के अभाव से त्रस्त पैरामाउंट गोल्फफोरेस्ट निवासियो का बिल्डर के विरुद्ध मीटिंग एवं विरोध ...
ईएमसीटी की ज्ञानशाला में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बच्चो को बताए गए नेता जी के रोचक किस्स...
दनकौर : विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल में नवरात्रि और दशहरा पर्व के उपलक्ष्य मे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता...
गलगोटिया विश्वविद्यालय और भारत मध्य पूर्व कृषि संघ के बीच एमओयू साइन, स्टार्टअप के जरिए छात्रों को ...
भारतीय हस्तशिल्प का अनोखा संगम: 58वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला ऑटम 2024 का भव्य समापन
यमुनाएक्सप्रेस वे: यात्रियों से भरी बस पलटी, यात्री घायल
ग्रेटर नोएडा में कोजीकार देगी कार डिटेलिंग की आधुनिक सुविधा :अभिषेक पाराशर
शारदा विश्वविद्यालय में महिलाओं के खिलाफ हिंसाा और भेदभाव को खत्म करने पर कार्यक्रम का आयोजन
थिनर बनाने वाली केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, करोडो का समान जल कर खाक, कोई हताहत नहीं
अवैध यूनिपोल पर चला प्राधिकरण का पीला पंजा, उखाड़ फेंके ,अवैध यूनिपोल को चिंहित कर चलाया अभियान, किए...
आईजी मेरठ ने नारी सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का किया उद्घाटन
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने की उद्योग बंधु बैठक: उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण पर दिया जोर
रोडवेज बस व इको वैन में भिडंत दो महिलाओं की मौत