भाई ने बहन को हथौड़े से मारकर उतारा मौत के घाट, मां भी घायल

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी 28 वर्षीय बहन की हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

नोएडा पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, घटना सूरजपुर क्षेत्र की है, जहां शिप्रा (28) पुत्री मुकेश अपने घर पर थी। इसी दौरान उसके भाई शुभम (25) ने किसी विवाद के चलते उस पर हथौड़े से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटी को बचाने आई मां विनिता गर्ग (54) को भी आरोपी ने चोट पहुंचाई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सूरजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान शिप्रा की मौत हो गई, जबकि उसकी मां विनिता गर्ग का इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी शुभम को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी देखे:-

महिलाओं को चपत लगाने वाला सुनार गिरफ्तार
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ बच्चे का किडनैपर
छात्रा से रेप के प्रयास का आरोपी मौलवी गिरफ्तार
हत्या का प्रयास व लूट के मामले में फरार बदमाश पुलिस एनकाउंटर में....
नोएडा एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में ढेर हुआ ईनामी कुख्यात बदमाश
शादी में फ़ोटो शूट करने गए फोटोग्राफर के साथ हुई मारपीट
भारत के इंस्पायर अवार्ड में डीपीएस ग्रेनो का छात्र आयुष भंसाली चयनित
अवैध हथियार सहित लुटेरा गिरफ्तार
बाइकर्स ने मीट व्यापारी को गोली मारकर किया घायल
बिल्लू दुजाना गैंग का सक्रिय बदमाश एनकाउन्टर में घायल
नोएडा में दो की निर्मम हत्या से मचा हड़कंप
दहेज में कार न मिलने पर पत्नी की गला घोटकर हत्या करने का आरोप 
पुलिस एनकाउंटर में जेवर गैंगरेप हत्या का आरोपी बदमाश घायल, चार गिरफ्तार, बावरिया गिरोह के हैं बदमाश
यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़े राशन के लूटेरे, चार गिरफ्तार
चेकिंग के दौरान शातिर वाहन चोर गिरफ्तार , चोरी की पांच बाइकें बरामद
कार लूट कर भाग रहा बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल