जानिए, दादरी स्वास्थ केंद्र में किस बात पर भड़की प्रदेश मंत्री रीता बहुगुणा जोशी

ग्रेटर नोएडा : दिल्ली से बुलंदशहर जाते समय प्रदेश की महिला एवं समाज कल्याण मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी ने दादरी के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ केंद्र अव्यवस्था व खामियां पाए जाने पर उन्होंने केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान केंद्र परिसर में व्याप्त गंदगी, केंद्र में महिला मरीजों के लिए बिस्तर न होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए शीघ्र उचित व्यवस्था करने के आदेश दिए। दादरी के विधायक तेजपाल नागर भी मंत्री के आने की सूचना पर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में प्रसव के लिए आई एक महिला को जब बेड उपलब्ध नहीं हो सका तो वह फर्श पर लेट गई। उन्होंने तुरंत सामुदायिक केंद्र प्रभारी को बुलाकर कड़ी फटकार लगाते हुए महिला के लिए बिस्तर का इंतजाम कराया।

उत्तर प्रदेश में सरकारी अस्पतालों का क्या हाल है ये किसी से छुपा नहीं है प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी दिल्ली से बुलंदशहर रास्ते में दादरी पहुंचते ही वह अचानक जीटी रोड स्थित सामुदायिक केंद्र का औचक निरीक्षण करने लगी। तो हडकप मच गया। सबसे पहले उन्होंने महिला वार्ड का निरीक्षण किया जहां प्रसव के लिए आई महिला बिस्तर के स्थान पर पत्थर की स्लेब पर लेटी दर्द से तड़प रही थी। उन्होंने तुरंत सामुदायिक केंद्र प्रभारी को बुलाकर कड़ी फटकार लगाते हुए महिला के लिए बिस्तर का इंतजाम कराया। निरीक्षण के दौरान महिला डाक्टर व कई कर्मचारी गायब मिलने पर केंद्र का रजिस्टर चेक किया। दोनों महिला डाक्टरों की ड्यूटी एक ही दिन लगाए जाने पर मंत्री ने केंद्र प्रभारी को रोस्टर ठीक करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी, बिस्तरों की कमी, कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।

यह भी देखे:-

चौकी प्रभारी लाइन हाज़िर तो सिपाही निलंबित
नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा,
ग्रेनो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक जल्द, 1.27 करोड़ रुपये होंगे खर्च, आईआईएएफ ...
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई! गौतम बुद्ध नगर में 5 बड़े भू-माफिया चिन्हित, डीएम ने दि...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रोजेक्ट विभाग में कई कर्मचारियों के तबादले
काम दमदार योगी सरकार, वर्षों में जो न हो पाया, 4 वर्ष में कर दिखाया
SHOTOKAI NATIONAL KARATE CHAMPIONSHIP में गौतमबुद्ध नगर के बच्चों का शानदार प्रदर्शन
लखीमपुर हिंसा : कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा राष्ट्रपति को ज्ञापन, राहुल बोले- SC के दो जज करें ...
चौधरी वेद राम सिंह नागर की पुण्यतिथि पर किया कवि सम्मेलन का आयोजन
GREATER NOIDA : शौचालय में गंदगी व पार्क के खराब रखरखाव पर एक-एक लाख की पेनल्टी
रोडवेज बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक हुआ हादसा दो की मौत
राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में सिटी हार्ट स्कूल ने फिर मारी बाज़ी, दादरी शाखा का करेगा प्रांतीय ...
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उर्वरक उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा बैठक संपन्न
बिसरख गांव में किसानों ने अखिलेश यादव को सौंपा ज्ञापन
ग्रेटर नोएडा : चेनफेंग कंपनी का हुआ भूमिपूजन, डेढ़ साल में प्लांट शुरू करने का लक्ष्य
गौतमबुद्ध नगर में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, शिकायत नि...