सफाई अभियान में शामिल होंगे राज्यसभा सांसद संजय सिंह

ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्ध नगर में स्वच्छता को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसमें पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह भी शामिल होंगे। यह अभियान 16 मार्च को सुबह 10 बजे सेक्टर-8 स्थित मस्जिद के पास शुरू होगा।

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश अवाना ने बताया कि सफाई केवल एक दिन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक आदत होनी चाहिए। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मिलकर श्रमदान करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है और इस अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा कि साफ-सफाई सिर्फ सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति का दायित्व है।

उन्होंने बताया कि अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। स्वच्छता को लेकर आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

यह भी देखे:-

हुरुन वेल्थ रिपोर्ट: नए मध्य वर्ग में 6.33 लाख भारतीय, करते हैं 20 लाख की बचत
पेट्रोल -डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
एल्विश यादव को कोर्ट से मिली जमानत
"बीगनिंग" में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस, बच्चों ने पेश किये रंगारंग कार्यक्रम
भाजयुमो हाथरस: छेड़ोगे तो भारत छोड़ेगा नहीं: श्रीकांत शर्मा
कोरोना तीसरी लहर : गृह मंत्रालय की चेतावनी, अक्टूबर में पीक पर होगा संक्रमण
शोक संदेश: गलगोटिया को मातृ शोक
राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार को बड़ा झटका
चुनाव 2024: बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव, न NDA न INDIA, मायावती का बड़ा एलान
Budget 2025: GST संशोधन 2025: व्यापारियों को राहत, कर चोरी पर सख्ती, जानिए क्या बदला , बता रही हैं च...
ईपीसीएच ने मिलान में भारतीय हस्तशिल्प की भव्य प्रस्तुति दी: "एएफ-एल" आर्टिगिआनो इन फिएरा 2024 में इं...
दिल्ली हाईकोर्ट ने पूछा : कम आयु के लोगों को शराब की होम डिलीवरी नहीं होगी, यह कैसे सुनिश्चित करेगी ...
शाहबेरी में अवैध निर्माण कराने के आरोपित बिल्डर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
एक्सप्रेस वे पर बगैर नंबर के दौड़ रही हैं गाड़ियां, पुलिस बेपरवाह
लखनऊ: ब्लैक फंगस के 27 नए मरीज, कुल संख्या 100 के पार
लखनऊ में आज आठ ब्लाकों में पड़ेंगे वोट, सात में सपा व भाजपा के बीच सीधी टक्कर