आईफा 2025: बॉलीवुड के जश्न का सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन, 16 मार्च को रात 8 बजे से ज़ी टीवी पर

मुंबई, 15 मार्च, 2025: बॉलीवुड सिर्फ सिनेमा नहीं, बल्कि एक जादू है जो हमारी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करता है। और इस जादू को हर साल एक भव्य मंच मिलता है आईफा अवॉर्ड्स में, जहाँ बेहतरीन कलाकारों को सम्मानित किया जाता है, साथ ही यह रात एक ऐसा जश्न बन जाती है जिसे हर सिनेप्रेमी अपनी यादों में संजोकर रखना चाहता है। इस बार यह ऐतिहासिक सेलिब्रेशन और भी खास रहा क्योंकि आईफा के 25 शानदार साल पूरे हो गए हैं। इस ग्रैंड इवेंट का प्रसारण 16 मार्च को ज़ी टीवी पर रात 8 बजे होने जा रहा है।

आईफा ने 25 वर्षों में एक अलग पहचान बनाई है, जो न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में बॉलीवुड के दीवानों के लिए एक इंटरनेशनल सेलिब्रेशन बन चुका है। साल 2000 में जब इस सफर की शुरुआत हुई थी, तो किसी ने नहीं सोचा था कि यह मंच साल दर साल इतना भव्य और ऐतिहासिक बन जाएगा। आज 25 साल पूरे करने के बाद यह सिर्फ एक अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि बॉलीवुड की सबसे शानदार परंपरा बन चुका है जिसे दर्शकों का हर साल बेशुमार प्यार मिलता है।

आईफा 2025 की इस ऐतिहासिक रात में सितारे सिर्फ आसमान में नहीं, स्टेज पर भी चमकते नजर आए। शाहिद कपूर ने अपने दमदार डांस मूव्स से स्टेज पर आग लगा दी, वहीं शाहरुख खान की एंट्री ने दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दीं। उनकी परफॉर्मेंस सिर्फ एक डांस एक्ट नहीं थी, बल्कि बॉलीवुड के 25 साल का जश्न थी – एक ऐसा सफर जिसमें रोमांस, एक्शन, ड्रामा और एंटरटेनमेंट के हर रंग का समावेश था।

आईफा की खासियत यही है कि यहाँ हर परफॉर्मेंस दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देती है। माधुरी दीक्षित की मिलियन डॉलर स्माइल, करीना कपूर की एनर्जी, कृति सेनन की दिलकश अदाएँ, नोरा फतेही की जबरदस्त स्टाइल – हर एक्टर ने इस जश्न को यादगार बना दिया।

तो अब बारी आपकी है। इस ऐतिहासिक रात का हिस्सा बनने के लिए 16 मार्च, रात 8 बजे से ज़ी टीवी पर आईफा 2025 देखना न भूलें, क्योंकि जब बॉलीवुड का सबसे बड़ा शो टेलीविजन पर प्रसारित हो रहा हो, तो उसे मिस करना मुमकिन ही नहीं।

यह भी देखे:-

एक विचार की कहानी, जिसे कई बार मिटाने की कोशिश की गई: आरएसएस के 100 वर्ष पर "शतक" को मिला अजय देवगन ...
फडणवीस का दावा: भाजपा बनेगी सबसे बड़ी पार्टी, गठबंधन की ताकत होगी निर्णायक!
67th National Film Awards: रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के और कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड
स्वाभिमान मिशन से 10 लाख महिलाएं बनेंगी बिजनेस वुमन: प्रीति अदाणी
" मेरे पास माँ है .. " डायलाग बोलने वाला ये मशहूर अभिनेता अब हमारे बीच नहीं रहा
अपने आपको कविता में ढालना स्वयं का मंथन
फिल्म निर्देशक कैलाश मासूम की फ़िल्म कर लिए सुखविंदर सिंह ने गाया गीत
कैलाश मासूम को नोबल एसियन ऑफ़ दि ईयर अवार्ड से सम्मानित
हाईवे फैशन शो का चौथा सेशन दिल्ली में
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया रामदास आठवले के मोम के पुतले का अनावरण
मुंबई में उत्तर प्रदेश के व्यापारिक विजन का प्रदर्शन – यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से पहले रोड शो का आयो...
काले हिरण शिकार केस में सलमान खान ने कोर्ट में दिया था झूठा हलफ़नामा, 18 सालों बाद अब मांगी माफी
सोनी सब के "इत्ती सी ख़ुशी" में मचा हंगामा, अन्विता के पिता की
कैलाश मासूम बने फिल्म सैंसर बोर्ड के सदस्य
 एपिरॉक ने नासिक में रखी नई प्रोडक्शन और आरएंडडी सुविधा की नींव
मौत से जंग लड़ रही 5 माह की बच्ची को लगेगा 16 करोड़ का इंजेक्शन, जानें सरकार और जनता ने कैसे की मदद