शारदा विश्वविद्यालय में डिजिटल युग में प्रतियोगिता नियमन पर पैनल चर्चा
ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय के शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के सहयोग से “डिजिटल युग में प्रतियोगिता नियमन” पर एक महत्वपूर्ण पैनल चर्चा का आयोजन किया। इस चर्चा में कानून, नीति और कॉरपोरेट क्षेत्र के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में कानून के छात्र, शोधार्थी और फैकल्टी सदस्य भी शामिल हुए, जिन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस दौरान प्रमुख पैनलिस्ट याक्षी जय सिंह चौहान, डिप्टी डायरेक्टर (कानून), भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने कहा, “डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास के साथ प्रतिस्पर्धा कानून को इसके अनुरूप ढालना आवश्यक है। हमें नवाचार और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए।”
शारदा स्कूल ऑफ लॉ के डीन डॉ. ऋषिकेश दवे ने कहा, “हमारा उद्देश्य छात्रों को डिजिटल युग में कानूनी परिवर्तनों और चुनौतियों को समझने का अवसर प्रदान करना है।”
कार्यक्रम में डॉ. मानवेन्द्र सिंह, डॉ. वैशाली अरोड़ा, अमन सिंह सेठी (पार्टनर, शार्दुल अमरचंद मंगलदास एंड कंपनी), प्रांजल प्रतीक (पार्टनर, खैतान एंड कंपनी), अर्जुन निहाल सिंह (पार्टनर, लूथरा एंड लूथरा लॉ ऑफिसेज) जैसे प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
