ओमेगा सेक्टर में वसंत उत्सव व होली मिलन समारोह, “दिव्य शक्ति” के बच्चों को मिला सम्मान

ग्रेटर नोएडा। ओमेगा सेक्टर स्थित दिव्य वाटिका में वसंत उत्सव और होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सेक्टर की विभिन्न सोसाइटीज व प्रतिष्ठानों के लोग एकत्रित हुए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कांजी-वड़ा, गुजिया का स्वाद चखा और मधुर संगीत का आनंद लिया।

इस आयोजन का विशेष आकर्षण दिव्य शक्ति टीम के बच्चों का सम्मान रहा, जिन्होंने ओमेगा 1 की ग्रीन बेल्ट में जुलाई 2024 में लगाए गए पौधों की देखभाल में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस मेहनत के लिए प्रमुख अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के संयोजक और दिव्य शक्ति के कॉर्डिनेटर पर्यावरण प्रेमी ओम रायज़ादा ने बताया कि पिछले सात महीनों में लगाए गए 100 पौधों में से 90% से अधिक पौधे जीवित हैं, जो इन बच्चों की मेहनत का प्रतिफल है।

कार्यक्रम में श्योरान स्कूल के उदयवीर सिंह, प्रकाश हॉस्पिटल के डॉक्टर चौहान सहित विभिन्न सोसाइटीज के पदाधिकारी शामिल हुए।

इस अवसर पर यमुना प्राधिकरण के ओएसडी व जेवर एयरपोर्ट के नोडल ऑफिसर शैलेन्द्र भाटिया भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में पेड़ों के महत्व और होली के “हो” की व्याख्या करते हुए कहा कि इस होली का पहला रंग उन लोगों को लगाएं जिनसे आपके रिश्ते ठीक न हों। उन्होंने होली को मतभेद भुलाकर नए रिश्तों की शुरुआत का पर्व बताया।

कार्यक्रम में एक्टिव सिटीजन के आलोक सिंह व हरेंद्र भाटी, रामलीला कमेटी के विजेंद्र आर्य व सौरभ बंसल, एन.के. मिश्र, उदय सहाय, सुब्रत कुमार दत्ता, रमेश प्रेमचंदानी, बी.एस. परिहार, समरजीत भट्टाचार्य, प्रथमेश पुरकायस्था, हरि गौड़ सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में खुर्जा से आए गायक चेतन बिस्मिल ने देशभक्ति और होली के गीत प्रस्तुत किए, जिनमें तबले पर संगत रेहान मुस्तफा ने दी।

वसंत उत्सव और होली मिलन के इस आयोजन ने सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को मजबूती से आगे बढ़ाया।

यह भी देखे:-

दादरी पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी दो गिरफ्तार
यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, महिला पुलिसकर्मी और चालक की मौत
ग्रेटर नोएडा में घर पाने का एक और मौका, कैसे पढें पूरी खबर
गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्र केशव मदान ने शुरू किया AI स्टार्टअप, "सैव्वी टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिम...
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट में ई.आर.के. और रिकॉर्ड रूम का किया निरीक्षण, सफाई और रिकॉर्ड प्...
गौतम बुद्ध नगर कोरोना अपडेट, जानिए किस ईलाके में कितने मरीज मिले
Guru Tegh Bahadur 400th birth anniversary: उच्च स्तरीय बैठक में बोले पीएम मोदी- पूरे देश में साल भर ...
लापता बुजुर्ग महिला का मिला शव , हत्या की आशंका
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ इनामी बदमाश गिरफ्तार लूटा मोबाइल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
ग्रेटर नोएडा में 8 फरवरी को होगा विराट हिंदू सम्मेलन, नारी शक्ति प्रदर्शन और भारत माता आरती की होगी ...
अलीगढ़ शराब कांड: आबकारी आयुक्त हटाए गए, सीओ और आठ सिपाही भी निलंबित, अब तक 85 की मौत
भाजपा का दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर” 7-8 मार्च को ग्रेटर नोएडा में
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ने अपना आदेश किया निरस्त, नोएडा व ग्रेटर नोएडा में नहीं बंद...
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में “पर्सनल इफेक्टिवनेस” विषय पर पाँच दिवसीय स्टाफ डेवलपमें...
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण की मांग: जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने ...
संसद में हुड़दंग : विपक्ष की खुल गई पोल, महिला सांसदों ने मार्शल से किया दुर्व्यवहार