गौतम बुद्ध नगर में 8 मार्च को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, विभिन्न मामलों का होगा समाधान

गौतम बुद्ध नगर, 07 मार्च, 2025: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में, तथा माननीय जनपद न्यायाधीश, गौतमबुद्ध नगर की अध्यक्षता में 8 मार्च 2025 को जनपद गौतमबुद्ध नगर में मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऋचा उपाध्याय ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष रूप से आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक मामले, मोटरयान दुर्घटना अधिनियम के मामले, बिजली और पानी से संबंधित मामले, धारा 138 एन.आई. एक्ट के वाद, भू-राजस्व वाद, सेवा संबंधित मामले, और प्री-लिटीगेशन मामले सहित ऐसे विवाद जो सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारण योग्य हैं, उनका समाधान किया जाएगा। यदि पक्षकार पारस्परिक सद्भावना के तहत सन्धि के लिए इच्छुक हों, तो वे अपने विवाद का समाधान राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कर सकते हैं।

राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा जारी किए गए फैसले को दीवानी अदालत के डिक्री का दर्जा प्राप्त होता है, जो बाध्यकारी होते हैं और इनके खिलाफ अपील नहीं की जा सकती।

महत्वपूर्ण यह है कि लोक अदालत में कोई न्यायालय शुल्क नहीं लिया जाएगा, और यदि किसी मामले में पहले न्यायालय शुल्क का भुगतान किया गया हो, तो लोक अदालत के माध्यम से विवाद निपटाने पर वह राशि वापस कर दी जाएगी।

यह भी देखे:-

ऐतिहासिक बाराही मेले में रागिनी कलाकारों ने किया बराही माता का गुणगान
ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी आग: एक युवक की जिंदा जलकर मौत, ठंड से बचने को ग्रामीणों ने जलाई थ...
कन्याकुमारी से ग्रेटर नोएडा तक साइकिल यात्रा पूर्ण कर जैनो ने रचा इतिहास, ग्रैडस इंटरनेशनल में हुआ ...
पुलिस भर्ती में 3 वर्ष की आयु सीमा छूट: कोविडकाल के पीड़ित युवाओं के लिए राहत, विधायक धीरेन्द्र सिंह...
नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ियों ने जीते सभी पदक
सेक्टर डेल्टा टू: बन्द पड़े खाली प्लॉटों में उगी बड़ी बड़ी झाड़ियां, आए दिन निकल रहे हैं सांप बिच्छू...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्रों ने आरबीआई का दौरा, मौद्रिक नीति और मुद्रा प्रबंधन पर मिली गहरी स...
सेंट जोसेफ स्कूल, ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से क्रिसमस मनाया गया
फैमिली डिस्प्यूट रेजोल्यूशन क्लिनिक (FDRC) की पहली वर्षगांठ मनाई गई, कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने ‘ऑपरेशन...
"ईशा" के नदी बचाओ अभियान से जुड़ा एक्टिव सिटिज़न टीम, ग्रेनो में जागरूकता अभियान
गौतम बुद्ध नगर में 20 अगस्त को किसान दिवस, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा समस्याओं का समाधान
कायस्थ जाति को ओबीसी में शामिल करने की खबर पर कायस्थ समाज भड़का, जगह-जगह बैठक कर हो रहा है विरोध
आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में उद्घोष 2025 का दूसरा दिन रहा सांस्कृतिक रंगों से सराबोर, राहुल जैन क...
मंथन: पीएम मोदी सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ आज करेंगे बैठक, कामकाज की होगी समीक्षा
सीरो सर्वे बिलासपुर व नवादा में 48 लोगों का एंटीबाडी सैम्पल लिए
ग्रेटर नोएडा : रोजगार मेला कल 22 नवम्बर को , हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आईटीआई योग्यता वाले युवक युवति...