काशी-अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी: मुख्यमंत्री योगी बरसाना में ‘रंगोत्सव 2025’ का भव्य शुभारंभ, लड्डूमार और फूलों की होली खेली

मथुरा, 7 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर मथुरा के बरसाना में ‘रंगोत्सव 2025’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री लाडली जी महाराज मंदिर में दर्शन-पूजन किया और फूलों व लड्डूमार होली खेलकर उत्सव की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि काशी और अयोध्या के कायाकल्प के बाद अब ब्रज भूमि के विकास की बारी आ गई है। मुख्यमंत्री ने ब्रजवासियों को भरोसा दिलाया कि मथुरा, बरसाना और समूची ब्रज भूमि के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

होली एकता और सद्भाव का प्रतीक

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ब्रज भूमि श्रद्धा और आस्था की भूमि है, जहां के कण-कण में श्रीराधा-कृष्ण की लीलाएं बसती हैं। उन्होंने होली को एकता और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पर्व आपसी भेदभाव को मिटाकर समाज में प्रेम और सौहार्द्र बढ़ाने का संदेश देता है।

बजट में ब्रज भूमि के विकास के लिए विशेष प्रावधान

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष के बजट में ब्रज क्षेत्र के समग्र विकास के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। बरसाना में पहली बार रोपवे सेवा शुरू की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ के सफल आयोजन के बाद अब ब्रज क्षेत्र के विकास की ओर सरकार का पूरा ध्यान है।

यमुना शुद्धिकरण को लेकर दिया बड़ा बयान

सीएम योगी ने यमुना नदी के शुद्धिकरण को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब यमुना मैया भी गंगा की तरह निर्मल और अविरल होंगी। उन्होंने दिल्ली में रामभक्तों की सरकार आने का जिक्र करते हुए यमुना संरक्षण के लिए जल्द ठोस कदम उठाने का वादा किया।

ब्रज तीर्थ की धार्मिक महिमा का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसाना ब्रह्मा, नंदगांव शिव और गोवर्धन भगवान विष्णु के प्रतीक हैं। यह धरा सनातन धर्मावलंबियों के लिए आस्था और आशीर्वाद का केंद्र है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ब्रज भूमि को विकास, सुरक्षा और समृद्धि की गारंटी दे रही है।

संत समाज और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर संत समुदाय के प्रतिष्ठित संतों में विनोद बाबा, रामसुख दास, माधवदास मौनी बाबा और फलहारी बाबा मौजूद रहे। साथ ही, प्रदेश सरकार के मंत्री संदीप सिंह, चौधरी लक्ष्मी नारायण, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायकगण मेघश्याम सिंह, पूरण प्रकाश, राजेश चौधरी, महापौर विनोद अग्रवाल, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह समेत कई अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध कलाकार गीतांजलि शर्मा और उनके समूह ने फूलों की होली पर विशेष नृत्य प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा पहुंचे अखिलेश यादव, सपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, कहा भाजपा राजनैतिक हित के लिए संवै...
जेवर एयरपोर्ट का नाम गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के नाम पर रखने की मांग
विशाल कबड्डी टूर्नामेंट में बोले बसपा लोकसभा प्रभारी वीरेन्द्र डाढा, कबड्डी भारतीय संस्कृति में स्व...
सपा की मासिक बैठक संपन्न
ग्रेटर नोएडा में भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया पोषण अभियान
रालोद के नेतृत्व में आठ हज़ार किसानों ने सीएम योगी को भेजा पत्र , आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मां...
चौथे चरण की परिवर्तन यात्रा को लेकर नोएडा पहुचे आबू आज़मी ओवैसी के सवाल पर बोले नही पहचानते ओवैसी को,
हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिन
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोएडा में भव्य वृक्षारोपण अभियान
भाजपा गौतमबुद्ध नगर कार्यालय में रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती धूमधाम से मनाई गई
पीएम नरेन्द्र मोदी की जीत है त्रिपुरा की विजय : महेश शर्मा
गांव चलो अभियान के तहत डॉक्टर महेश शर्मा ने किया कई गांव का दौरा, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
चुनावी सरगर्मी , मेरा मुकाबला किसी भी दल का उम्मीदवार नहीं कर पाएगा: संजय भैया
एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष आज़ाद मलिक का जोरदार स्वागत
बहुजन समाज पार्टी की नगर पालिका-नगर पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों की सूची जारी
डीएम ऑफिस में नहीं लगी भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की तस्वीर, राष्ट्रीय जाट महासभा भारत ने दी चेतावनी