महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण से पहले तैयारियों का जायजा, भाजपा पदाधिकारियों ने किया तूफानी जनसंपर्क

ग्रेटर नोएडा, 6 मार्च। आगामी 8 मार्च को दादरी विधानसभा क्षेत्र के एनटीपीसी गेट पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा के अनावरण और जनसभा की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही, क्षेत्र के विभिन्न गांवों में तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित जनसभा में आमंत्रित किया।

कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं की समीक्षा भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिसोदिया, विधायक मास्टर तेजपाल नागर और जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने की। इस दौरान उन्होंने बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

तूफानी जनसंपर्क अभियान के तहत बिसाडा, पताड़ी, कतारपुर, खगौड़ा, रसूलपुर सहित कई गांवों में कार्यकर्ताओं ने डोर-टू-डोर संपर्क कर ग्रामीणों से जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

इस अवसर पर जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, योगेश चौधरी, धर्मेंद्र कोरी, मनोज गर्ग, अभिषेक शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, धीर राणा, मनीष भाटी समेत सैकड़ों ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
रीति-रिवाज के साथ 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह, बैंड-बाजे संग निकली बारात
गुरु वंदन - छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया गया सम्मानित
आईआईएमटी कॉलेज और बॉटलैब डायनैमिक्स के बीच एमओयू, ड्रोन टेक्नोलॉजी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की होगी स्थापन...
पुलिस ट्रेनिंग लेकर जब अपने गांव पहुंची लड़की तो हुआ... पढ़ें पूरी ख़बर
रक्तदान से जरूरतमंद लोगों को मिलता है जीवनदान: के के शर्मा
ग्रेटर नोएडा में किसानों का प्रदर्शन, तीनों कृषि कानून निरस्त करने की मांग 
पौधारोपण कर महिला उन्नति संस्था ने मनाया अर्थ डे
सपा कार्यालय पर हुआ विधान एमएलसी प्रत्याशियों का स्वागत
AUTO EXPO 2018 : एक्सपोमार्ट में डीआईजी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
पीएम मोदी बोले, हिन्दुस्तान बचाना है तो 21 दिन घर से निकलना भूल जाइये , पढ़ें पूरी खबर
जॉर्डन से गोल्ड मेडल जीतकर लौटे जोंटी भाटी जमालपुर का हुआ जोरदार स्वागत
ग्रेटर नोएडा में अवैध ठेली-पटरी पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर
कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को कितना संकट, सरकार ला रही है 'बाल रक्षा किट'
GREATER NOIDA WEST: ग्रेनो वेस्ट में चल रही हैं भव्य रामलीला की तैयारियां
सावित्रीबाई फुले की जयंती पर आप की संगोष्ठी, शिक्षा और बराबरी के संघर्ष को बताया सामाजिक बदलाव का आध...