यूके का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय, निवेश और व्यापार पर चर्चा

लखनऊ, 5 मार्च: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बुधवार को यूनाइटेड किंगडम (यूके) का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। इस दौरान विश्वविद्यालय के इनोवेशन हब द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें यूके के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य, स्टार्टअप और इन्क्युबेटर्स ने भाग लिया।

बैठक में यूके और उत्तर प्रदेश के बीच व्यापार और निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। यूके के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि दोनों क्षेत्रों में स्टार्टअप और इन्क्युबेटर्स के लिए पर्याप्त अवसर मौजूद हैं। साथ ही, आपसी सहयोग पर भी विचार-विमर्श किया गया और यूपी के स्टार्टअप को सहयोग देने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अपने दौरे के अनुभव और अपने स्टार्टअप के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में स्टार्टअप्स में निवेश को लेकर भी विचार किए गए, साथ ही सहयोग बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के आदान-प्रदान पर सहमति बनी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन इनोवेशन, प्रोफेसर बीएन मिश्रा ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अवसर और संसाधनों की कोई कमी नहीं है, और यह कृषि प्रधान राज्य स्टार्टअप और इनोवेशन के लिए अत्यधिक अनुकूल है। उन्होंने यूके से सहयोग की अपील की।

इनोवेशन हब के प्रमुख महीप सिंह ने प्रदेश में इनोवेशन और स्टार्टअप की स्थिति और संभावनाओं पर प्रकाश डाला। बैठक का संचालन इनोवेशन हब की मैनेजर वंदना शर्मा ने किया।

यह भी देखे:-

अब "शी-मार्ट" के जरिए उद्यमी बनेंगी ग्रामीण महिलाएं
उ.प्र. रेरा ने आवंटियों को शीघ्र धनराशि हस्तांतरण के लिए बैंक पोर्टल से जोड़ा
उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारीयों के तबादले, कई डीएम इधर से उधर हुए
राममय अयोध्या में द्वितीय वार्षिकोत्सव की भव्य गूंज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्थापित की धर्मध्वज...
सामाजिक कार्यकर्ता आलोक नागर को भगत सिंह यूथ अवार्ड से किया गया सम्मानित
Varanasi News: काशी में गंगा नदी की सेहत में सुधार, लगातार बढ़ रहा है ऑक्सीजन का लेवल, कई नाले हुए बं...
उत्तर प्रदेश में फार्मा उद्योग के निवेश के अवसर बढ़े, चंडीगढ़ में हुआ रोडशो
काशी में "नमो घाट" का हुआ भव्य उद्घाटन, सीएम योगी ने किया काशी के विकास का बखान
पूर्व कलेक्टर बी.एन. सिंह ने संभाला परिवहन आयुक्त का पद
दिव्यांगजनों की योजनाओं को लेकर प्रदेश के सभी पात्रों तक पहुंचेगी योगी सरकार
एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में खाली सीटों के लिए स्पेशल राउंड काउंसलिंग संपन्न
उत्तर प्रदेश में कई एडिशनल एसपी का हुआ तबादला
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 22 जिला जज और 2 एडीजे का किया स्थानांतरण
रेरा का बड़ा कदम: सभी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के कलेक्शन अकाउंट नंबर अब सार्वजनिक, पारदर्शिता को मिलेगा ...
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय में विद्यापरिषद की बैठक: कई महत्वपूर्ण फैसले
यूपीआईटीएस में योगी सरकार का ट्रांसपेरेंट बी2बी मॉडल बना मिसाल