स्वच्छता अभियान में छात्र और शिक्षक जुटे, प्रयागराज में महाकुंभ के संकल्प को जीवंत रखा

प्रयागराज, 5 मार्च: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महाकुम्भ के समापन पर शुरू किए गए स्वच्छता अभियान को अब प्रयागराज के नागरिक और छात्र आगे बढ़ा रहे हैं। इसी दिशा में लाला मनमोहन दास इंटरमीडिएट कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने कुंभ मेला क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान महाकुंभ के बाद भी “स्वच्छ महाकुम्भ” के संकल्प को जीवित रखने के लिए आयोजित किया गया।

विद्यार्थियों ने झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश

अभियान में 100 से अधिक एनसीसी, स्काउट और गाइड सहित विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी ने झाड़ू लेकर नालियों और खुले स्थानों में फैली पॉलिथीन व अन्य कचरे को एकत्रित किया और मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया।

शिक्षकों ने भी बढ़ाया हाथ, लिया स्वच्छता का संकल्प

अभियान में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. निरंजन कुमार सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट और अन्य शिक्षकगण भी शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार है।

स्वच्छता से जागरूक होंगे स्कूली बच्चे

प्रधानाचार्य डॉ. निरंजन कुमार सिंह ने कहा कि महाकुंभ मेले में करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए उच्च स्तरीय स्वच्छता प्रबंधन किया गया था, लेकिन फिर भी कुछ स्थानों पर पॉलिथीन और अन्य कचरा जमा हो गया था, जिसे हटाना पर्यावरण के लिए आवश्यक था। उन्होंने कहा कि यह अभियान विद्यार्थियों में स्वच्छता की आदत विकसित करेगा और गंगा तट को स्वच्छ रखने में सहायक होगा।

विद्यार्थियों का संकल्प – स्वच्छता अभियान जारी रहेगा

झूंसी स्थित गंगा तट पर बसे लाला मनमोहन दास इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे आगे भी स्वच्छता अभियान जारी रखेंगे और समाज में स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाएंगे।

यह भी देखे:-

जनता दर्शन कार्यक्रम में सीएम योगी ने सुनी जनता की शिकायत, बच्चों को दिया चॉकलेट
उत्तर प्रदेश में कृषि का डिजिटल युग: सरकार और गूगल क्लाउड इंडिया के बीच समझौता, किसानों को मिलेगा तक...
नए उपजिलाधिकारियों को मिली तैनाती
अयोध्या में पर्यटन सुविधाओं का होगा जबरदस्त विस्तार, छह प्रमुख द्वारों पर बनेगा टूरिस्ट फैसिलिटेशन स...
किसान एकता संघ आगामी 17 मई को एनपीसीएल कार्यालय का करेगा घेराव:रमेश कसाना
उत्तर प्रदेश में मुख्य सचिव बदले , ग्रेनो प्राधिकरण में फेरबदल, आईएएस अधिकारीयों के तबादले
डॉक्टर अपहरण काण्ड में  वांटेड एक लाख का ईनामिया किडनैपर एसटीएफ नोएडा यूनिट के  एनकाउंटर में घायल 
योगी सरकार का निवेश नीति: यूपी में 3 हजार करोड़ रुपये का निवेश और 10 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर
लखनऊ : 10 सितंबर को होगा बढ़ई जनचेतना संदेश रथ यात्रा का शुभारंभ
पैतृक गांव सैफई में होगा स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का अंतीम संस्कार
विश्वास वहीं टिकता है जहां मन शांत, विचार स्वस्थ और भावनाएं शुद्ध होती हैं: राष्ट्रपति
लखनऊ को एआई सिटी बनाने की दिशा में बड़ा कदम, 1028 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का पूरा शेड्यूल, देखिए
आज़मगढ़ में सीएम योगी ने लगाया 60 लाखवां पौधा: “एक पेड़ माँ के नाम” को मिला जनांदोलन का आकार
दीपोत्सव 2024: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से अयोध्या की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार
उत्तर प्रदेश: बड़े पैमाने पर पुलिस उपाधीक्षक के तबादले