ग्रेटर नोएडा: विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर चिकित्सा शिक्षा सम्मेलन और निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन

नवीनतम श्रवण उपचार तकनीकों पर चर्चा और ग्रामीणों के लिए निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं

ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के नाक, कान और गला रोग विभाग द्वारा विश्व श्रवण दिवस (World Hearing Day) के अवसर पर एक दो दिवसीय चिकित्सा शिक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।

आज, 03 मार्च 2025 को संस्थान के ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केन्द्र (RHTC/CHC) डाढ़ा में एक निःशुल्क जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्राम वासियों के नाक, कान और गले की जांच की गई। इस शिविर में 100 से ज्यादा मरीजों की श्रवण जांच की गई और उन्हें आगे उपचार के लिए अस्पताल आने का परामर्श दिया गया।

इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. हुकम सिंह और कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की डॉ. दीपशिखा ने कान की बीमारियों, उनकी रोकथाम और उपचार की नई तकनीकों पर एक व्याख्यान दिया। इस कार्यक्रम में सामुदायिक चिकित्सक केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नारायण किशोर, जिम्स की डॉ. मोनिका पटेल, डॉ. उदिता अरोड़ा, डॉ. श्वेता मित्तल सहित अन्य चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित रहे।

विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को श्रवण संबंधित बीमारियों के बारे में जागरूक करना और नई तकनीकों के माध्यम से उपचार के विकल्पों की जानकारी देना था।

कल, 04 मार्च 2025 को संस्थान में एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा के पूर्व निदेशक डॉ. अरुण कुमार अग्रवाल शामिल होंगे। इस सम्मेलन में श्रवण संबंधित रोगों की जांच, बचाव, रोकथाम और उपचार पर नवीनतम तकनीकों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, विभिन्न वरिष्ठ चिकित्सक इस विषय पर जागरूकता बढ़ाने के लिए व्याख्यान देंगे।

यह भी देखे:-

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने निर्धन बच्चों में स्वेटर, स्कूल ड्रेस व जूते वितरित किये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर गौतमबुद्धनगर में छायाचित्र प्रदर्शनी, युवाओं को प्रेर...
बिलासपुर नगर पंचायत ने  कस्बे में  कराया सैनिटाइजेशन,लोगो से कोविड 19 गाइडलाइंस का पालन करने की अपील...
47 गुण्डे जिला बदर, डीएम ने माॅगी जनता से फीडबैक
कोहरे का कहर , ईस्टर्न पेरीफेरल पर नौ गाड़िया भीड़ी, चार घायल 
यूपी: मुख्यमंत्री योगी का निर्देश- दो बहनें साथ पढ़ रही हों तो एक की फीस माफ करें प्राइवेट स्कूल
भाकियू के पदाधिकारियों ने करायी डीजल पेट्रोल व माप की जांच
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 10 फुट गहरे गड्ढे में गिरे बैल को निकाला, जनता से मिली तारीफ
एकेटीयू और टी हब हैदराबाद मिलकर बढ़ावा देंगे नवाचार और स्टार्टअप्स को
सर्जनों के योगदान को समर्पित "सर्जन्स वीक" का आयोजन, GIMS में विशेषज्ञ व्याख्यान और पोस्टर प्रतियोगि...
"वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न स्कूलों में राष्ट्रीय गीत का सामूहिक...
गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स ने भारत में अपने ईवी के सफर की शुरुआत की इलेक्ट्रिक ऑटो और इलेक्ट्रिक बाइस...
जीबीयू के छात्र शक्ति सिंह ने भारत केसरी दंगल में दिखाया दम, तृतीय स्थान प्राप्त किया
LPG Price Hike: महंगाई के झटके के साथ हुई नए महीने की शुरुआत, बढ़े गैस सिलिंडर के दाम
निर्माण कार्य बंद कराने पर दो दर्जन नामजद समेत 80 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज , किसान घेरेंगे तहसील
पुलिस की मुस्तैदी और स्मार्ट पुलिसिंग से जीरो इंसिडेंट इवेंट बना यूपीआईटीएस 2025