नोएडा में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 112 पव्वे हरियाणा मार्का शराब जब्त

पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर अवैध शराब की खेप पकड़ी, विशेष अभियान जारी

नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुनील पुत्र बालकिशन (निवासी मेरठ) के रूप में हुई है, जो हरियाणा से अवैध शराब लाकर नोएडा के इंडस्ट्री एरिया में ऊंचे दामों पर बेचता था। पुलिस ने उसके पास से 112 पव्वे बेस्टो व्हिस्की (हरियाणा मार्का) बरामद किए हैं।

आरोपी से पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वह हरियाणा से सस्ते में शराब लाकर नोएडा में ऊंचे दामों पर बेचता था, जिससे उसे मोटा मुनाफा होता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि अवैध शराब तस्करी पर पूरी तरह से शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के मामलों में कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्रीय निवासियों ने पुलिस की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि तस्करी के मामलों में जल्द ही और सख्ती दिखायी जाएगी।

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 1 फरवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
दो साल में नोएडा पुलिस का बड़ा प्रहार, 210 करोड़ से ज्यादा की आपराधिक संपत्ति जब्त
यमुना में झाग को लेकर सियासी बवाल, भाजपा ने दिल्ली सरकार तो आप ने यूपी-हरियाणा को ठहराया दोषी
जीबीयू में रियोलॉजी पर कौशल विकास कार्यशाला, खाद्य व औषधि उद्योग के लिए वैज्ञानिक समझ पर जोर
अफगानिस्‍तान : तालिबान सरकार के मुखिया होंगे अब्‍दुल गनी बरादर!
UP Board: बोर्ड ने जारी की अंक सुधार परीक्षा के लिए समय सारणी, 18 सितंबर से शुरू होंगे एग्जाम
ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर में सफाई जागरूकता अभियान, प्राधिकरण और RWA की संयुक्त पहल
एनजीटी नियमों का उलंघन कर रही कंपनी पर भारी जुर्माना , डीएम वॉर रूम ने की थी शिकायत
लूट की बाइक के साथ पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में विशाल योग शिविर: स्वामी कर्मवीर महाराज ने बताए निरोग जीवन के मंत्र, योग शिविर में स...
वाहन ने दो महिलाओं को कुचला, एक की मौत
हत्यारे बाउंसर गिफ्तार, टोल टैक्स नहीं चुकाने पर चालक की पीट-पीटकर की हत्या
गलगोटिया इंजीनियरिंग कॉलेज में पास आउट छात्रों के लिए फेयरवैल पार्टी का आयोजन
चीनी नागरिक घुसपैठ में बड़ा UPDATE, जानिए 
सीएम योगी पहुंचे ग्रेटर नोएडा में, कल करेंगे  कोविड अस्पताल का उद्घाटन 
नवरात्र सप्ताह के पावन अवसर पर निकली महिला सशक्तिकरण रैली का समापन