अन्ना हजारे दादरी से दिल्ली आंदोलन की करेगें शुरूआत

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी के मिहिर भोज पोस्ट ग्रेजुएट काॅलेज में आगामी 11 फरवरी को आंदोलनकारी व प्रमुख समाज सेवी अन्ना हजारे किसानों के हक की लड़ाई लोकपाल व चुनाव प्रक्रिया में सुधार लाने के लिए दिल्ली में 23 मार्च को शुरू होने वाले आंदोलन की दादरी से शुरूआत करेगें। इस आंदोलन में जिले के कई सामाजिक संगठन मिलकर अन्ना हजारे की लड़ाई में साथ देगें।

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्ण नगरी में प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता करते हुए दादरी प्रभारी सुनील फौजी ने बताया कि प्रमुख समाज सेवी अन्ना हजारे 23 मार्च को दिल्ली में लोकपाल बिल चुनाव प्रक्रिया में सुधार व किसानों की समस्याओं को लेकर जन आंदोलन करने वाले है। सुनील फौजी ने बताया कि दिल्ली आंदोलन से पूर्व अन्ना हजारे दादरी के मिहिर भोज पोस्ट ग्रेजुएट काॅलेज में 11 फरवरी को जन सभा को को सम्बोधित करेगें। आंदोलनकारी अन्ना हजारे के दिल्ली के जन आंदोलन को सफल बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा के सभी सामाजिक संगठन एक साथ सर्मथन देगें। प्रेसवार्ता में आए करप्शन फ्री इंडिया के संस्थापक प्रवीण भारतीय ने बताया कि अन्ना हजारे के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी काॅलेज के युवाओं को एकत्र किया जाएगा। इसके साथ ही जय जवान जय किसान मोर्चा, जय हो संगठन, क्राइम फ्री फोर्स इंडिया संगठन, देहात मोर्चा, प्रगतिशील जन आंन्दोलन, अपना जनहित समिति, भारतीय किसान यूनियन, हिन्द समाज सेवा समिति, राष्ट्रीय युवा लोक मंच सहित कई संगठन शामिल होगें। प्रेसवार्ता में अमित पहलवान, प्रवीण भारतीय , सुनील फौजी आदि शामिल रहे।

यह भी देखे:-

कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने मोदी सरकार के बजट को बताया खोखला, कहा – "किसान और आम आदमी ...
SSC परीक्षा धांधली के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया चक्का जाम
अन्ना सत्याग्रह के लिए छात्र -छात्राओं को किया जागरूक
गौतम बुद्ध नगर जेवर नगर पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के  विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोंक...
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा के इस प्रत्याशी पर आचार सहिंता उलंघन मामले में एनसीआर दर्ज
दादरी नगर पालिका चुनाव में रालोद व आजाद समाज पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी  आजाद मलिक के चुनाव कार्याल...
कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने के लिए भाजपा की बैठक
नोटेबंदी की वर्षगांठ को युवा कांग्रेस ने काला दिवस के रूप में मनाया
केंद्रीय विद्यालय एनएफसी, विज्ञान विहार ने धूमधाम से मनाया 62 वां स्थापना दिवस समारोह, बच्चों ने रंग...
पंजाब में "आप" के प्रचंड जीत पर तिरंगा यात्रा 
भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर ने अटल भाषण प्रतियोगिता का किया आयोजन
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला संपर्क कार्यशाला का आयोजन
किसानों की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन
गोरखपुर में अंबेडकर सम्मान अभियान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण
निकाय चुनाव 2023: सपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन