पंच परिवर्तन से परम वैभव के मार्ग की ओर गुणात्मक पथ संचलन

आज, 2 मार्च 2025 को, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जिला गौतमबुद्ध नगर के स्वयंसेवकों ने ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल, सेक्टर सिग्मा-1 में गुणात्मक संचलन निकाला। इस अवसर पर अपने प्रेरक उद्बोधन में मेरठ प्रांत के प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख, राजेश जी ने पंच परिवर्तन—परिवार जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवन शैली, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्य—के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन पांच बिंदुओं के माध्यम से समाज के अभ्युदय की दिशा में आगे बढ़ते हुए परम वैभव की प्राप्ति संभव होगी।

उन्होंने समझाया कि कुटुंब प्रबोधन से समाज और राष्ट्र का उत्थान सुनिश्चित होगा, पर्यावरण संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के लिए सृजन का मार्ग प्रशस्त करेगा, स्वदेशी जीवन शैली व्यक्ति के सम्यक जीवन निर्वाह में सहायक होगी, सामाजिक समरसता नगर, प्रांत और राष्ट्र के उत्कर्ष का मूल मंत्र है, तथा नागरिक कर्तव्यों के पालन से व्यक्ति अपने व्यक्तित्व के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। इन पांच शक्तियों के एकीकृत स्वरूप के माध्यम से राष्ट्र पुनः विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर होगा।

इस अवसर पर विभाग संघचालक सुशील जी, विभाग प्रचारक प्रवीर जी, विभाग शारीरिक प्रमुख अनुज जी सहित शाखा से लेकर विभाग तक के दायित्ववान कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

राहत: बीते 24 घंटे में कोरोना 20 हजार से कम हुए मामले, 206 दिन में सबसे कम एक्टिव केस
साथी हाथ बढ़ाना ने जरूरतमंद लोगों में बनते गए फुटवियर
शीत लहर/ठंड के समय "क्या करें व क्या ना करें" को लेकर जिला प्रशासन की ओर से एडवाइजरी की गई जारी
ग्रेटर नोएडा में गूंजेगी स्मार्ट सिटी की गूंज: 21 अप्रैल से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आग...
गलगोटियाज विश्वविद्यालय परिसर में मनाई गई गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती
बैटरी शो इंडिया और रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो 2024 ने उद्योग जगत के अग्रणी विशेषज्ञों को एक मंच ...
ओडिशा: DRDO के चार संविदा कर्मचारी गिरफ्तार, रक्षा से जुड़ी जानकारी लीक करने का आरोप
Summer Spectacular: A Season of Fun and Learning at Ryan Greater Noida
ग्रेटर नोएडा की बेटी हिमानी परमार बनीं सिविल जज, सोसाइटी ने ढोल-नगाड़ों से किया भव्य स्वागत
वरिष्ठ पत्रकार व ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेन्द्र चंदेल को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्...
आईआईएमटी की बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कॉम्युनिकेशन की छात्रा ने सीसीएसयू में किया टॉप
AKTU का परीक्षा परिणाम घोषित
साइबर सुरक्षा के सुधार पर हुई चर्चा
गलगोटिया विश्वविद्यालय में ग्रेटर नोएडा शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल हुआ शुभारम्भ , कलाकार की कला से आकार ले...
कोवैक्सीन को अक्टूबर में मिल सकती है WHO की मंजूरी, भारत बायोटेक का इंतजार होगा खत्म
महापंचायत को सफल बनाने को लेकर उस्मानपुर गांव में हुई किसान एकता संघ की बैठक