योगी सरकार का निवेश नीति: यूपी में 3 हजार करोड़ रुपये का निवेश और 10 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

कानपुर/लखनऊ, 01 मार्च।
उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ योगी सरकार निरंतर आर्थिक प्रगति की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इस दिशा में यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) का योगदान महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में यूपीसीडा ने लैंड अलॉटमेंट के जरिए 3 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश आकर्षित किया और लगभग 10 हजार रोजगार के अवसर सृजित किए। सुपर मेगा, मेगा और लार्ज कैटेगरीज के तहत कुल 296 एकड़ भूमि आवंटित की गई है, जो प्रदेश के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में मील का पत्थर साबित हो रही है।

सुपर मेगा प्रोजेक्ट्स: बड़े निवेश और रोजगार के अवसर
सुपर मेगा कैटेगरी के तहत यूपीसीडा ने फर्रूखाबाद में वुडपेकर ग्रीन एग्री न्यूट्रिएंट्स प्रा. लि. को 40 एकड़ भूमि आवंटित की है, जिसमें 600 करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है। इस परियोजना से 1200 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा, आईडीवीबी रिसाइकिलिंग ऑपरेशंस प्रा. लि. को 20 एकड़ भूमि पर प्लास्टिक रिसाइकिलिंग यूनिट के लिए 1000 से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। इसी तरह, बीपीसीएल को कानपुर देहात में 65 एकड़ भूमि पर बॉटलिंग प्लांट के लिए 650 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, जिससे 1000 लोग रोजगार पाएंगे।

मेगा कैटेगरी: शाहजहांपुर में रेलवे सिडिंग प्रोजेक्ट
मेगा कैटेगरी में यूपीसीडा ने कृभको श्याम फर्टिलाइजर को शाहजहांपुर में 76 एकड़ भूमि दी है, जिसमें 330 करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है। इस रेलवे सिडिंग प्रोजेक्ट से 1000 रोजगार के अवसर पैदा होंगे, और यह परियोजना स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगी।

लार्ज कैटेगरी: मथुरा में रोजगार के अवसर
लार्ज कैटेगरी में मथुरा जिला निवेश और रोजगार के मामले में प्रमुख भूमिका में है। यहां युग स्टेट प्रा. लि. को 19 एकड़ में 190 करोड़ रुपये के एग्रो फूड प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना के लिए भूमि आवंटित की गई है, जिससे 900 लोगों को रोजगार मिलेगा। मार्वल रॉयल प्रा. लि. ने 16 एकड़ भूमि पर पेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू की है, जो 900 लोगों को रोजगार दे रही है। इसके अलावा, केशोरम मैन्युफैक्चरिंग प्रा. लि. ने 15 एकड़ में 150 करोड़ रुपये से डुप्लेक्स बॉक्सेस और शीट यूनिट स्थापित की है, जिससे 232 लोगों को रोजगार मिल रहा है।

विविध क्षेत्रों में निवेश: सोलर से स्टील तक
लार्ज कैटेगरी में मथुरा में लूम सोलर प्रा. लि. ने 7.5 एकड़ में 79 करोड़ रुपये से सोलर मॉड्यूल्स यूनिट स्थापित की है, जिससे 600 रोजगार सृजित हुए हैं। इसके अलावा, शाहजहांपुर में एडविन इंडस्ट्रीज ने 16 एकड़ में 160 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिससे 900 रोजगार मिले हैं। मथुरा में नीलेश शाह ने 6.5 एकड़ में स्टील मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू की है, जो 515 लोगों को रोजगार दे रही है।

पिछड़े जनपदों में निवेश: विकास की नई दिशा
यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत निवेश केवल अग्रिम क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि पिछड़े जनपदों में भी किया जा रहा है। फर्रूखाबाद इसका उदाहरण है, जहां 1100 करोड़ रुपये का निवेश आया है, जिससे स्थानीय लोगों को अपने घर के पास रोजगार मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री जी का लक्ष्य है कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में समान आर्थिक विकास हो, और यह निवेश उनके विजन को साकार कर रहा है।

यह भी देखे:-

नागरिक उड्डयन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चल रहे विकास कार्यों का ...
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हाई कोर्ट में दाखिल हुए याचिका, जानिए कहा गया
उत्तर प्रदेश के नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना समेत कई प्राधिकरणों में बड़े स्तर पर हुए प्रबंधक से लेकर ज...
अंतरिक्ष से लौटे लखनऊ के लाल शुभांशु शुक्ला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई, Ax-4 मिशन की सफ...
2017 के पहले यूपी बोर्ड नकल के लिए बदनाम था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विचार : क्या उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित है !
दनकौर में एसीपी ब्रज नंदन राय ने व्यापारियों के साथ की बैठक
योगी सरकार की कैबिनेट बैठक के बाद सीएम योगी और मंत्रीमंडल ने संगम में की आस्था की डुबकी
उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025: ग्रेटर नोएडा में 12 से 14 अक्टूबर तक दिखेगा खिलाड़ियो...
क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर किसान एकता संघ करेगा जल्दी ही एक बड़ा आन्दोलन
बिना चिंता कराएं इलाज, सरकार करेगी भरपूर आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
यूपी रेरा ने NIET, ग्रेटर नोएडा में 22वां रियल एस्टेट एजेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया
यूपी में 11 आईएएस अफसरों के तबादले
उत्तर प्रदेश ने रचा पौधरोपण का इतिहास: "एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान में लगाए गए 37.21 करोड़ पौधे
पत्रकारों के कोविड से मृत्यु सम्बन्धी आदेश पर योगी सरकार का निर्देश जारी
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा में एआई बनेगा परिवर्तन का आधार: एकेटीयू में दो दिवसीय "एआई मंथन–2026" का समाप...