स्वच्छताकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी घोषणा

महाकुम्भ नगर, 27 फरवरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रयागराज में महाकुम्भ से जुड़े स्वच्छताकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया। उन्होंने उन्हें 10,000 रुपए अतिरिक्त बोनस और अप्रैल से न्यूनतम वेज के रूप में 16,000 रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की इस घोषणा का स्वच्छताकर्मियों ने खुले दिल से स्वागत किया और इसे उनके द्वारा की गई अथक मेहनत का फल बताया।

स्वच्छताकर्मियों का आभार व्यक्त
स्वच्छताकर्मियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनके समर्पण और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने न सिर्फ उन्हें मंच पर बुलाकर सम्मानित किया, बल्कि उनके साथ बैठकर भोजन भी किया, जिससे उनकी मेहनत की सराहना हुई और उनका मान बढ़ा।

स्वच्छता के लिए किए गए कठिन परिश्रम की सराहना
स्वच्छताकर्मी रानी देवी ने कहा, “मुख्यमंत्री जी ने भी किया वह सुनकर हमें बहुत अच्छा लगा। हमने महाकुम्भ में अपनी पूरी मेहनत लगाई थी, और आज इसका फल हमें मिल रहा है।” इसी तरह, नैनी तहसील से महाकुंभ में स्वच्छता कार्य के लिए आए एक स्वच्छता कर्मी ने कहा, “मुख्यमंत्री ने ₹10,000 बोनस और ₹16,000 के वेतन की घोषणा की है, इसके लिए हम उनके आभारी हैं। हमने पूरे मेले के दौरान सफाई सुनिश्चित की और इस दौरान कोई भी घटना नहीं हुई। यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है।”

मुख्यमंत्री की सराहना से बढ़ा उत्साह
स्वच्छताकर्मी अमन ने कहा, “मुख्यमंत्री ने मेले में किए गए हमारे कार्य को सराहा है और ₹10,000 बोनस की घोषणा की है, जिससे हम सभी का हौसला बढ़ेगा। हम अब और मन लगाकर स्वच्छ प्रदेश बनाने के कार्य में जुटेंगे।” स्वच्छताकर्मी लाल बहादुर ने कहा, “महाकुम्भ समापन के बाद मुख्यमंत्री हमारे बीच आए और हम सभी का सम्मान किया। उनके साथ बैठकर भोजन करना हमारे लिए बहुत गर्व की बात है।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह पहल न केवल स्वच्छताकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत को सराहने का एक उदाहरण है, बल्कि यह प्रदेश में स्वच्छता और समाजसेवा की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।

यह भी देखे:-

सहोदया स्कूल कॉम्पेक्स ,एन सी आर " " पंचम वार्षिक सम्मेलन 2021 "
उत्तर प्रदेश  में शादी समारोह और अन्य आयोजनों के लिए जारी किया गया सख्त निर्देश  
होली पर हर रूट के यात्रियों को घर पहुंचाएंगी परिवहन निगम की बसें
उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर वरिष्ठ पीसीएस अधिकारीयों के ताबदले
सपा कार्यकर्ताओं ने दो बीजेपी विधायकों का फूंका पुतला,जताया विरोध
ईस्टर्न पेरीफेरल पर टोल फ्री को लेकर किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओ ने सिरसा टोल प्लाजा पर ज्ञापन सौं...
उत्तर प्रदेश में पीपीएस अधिकारीयों के तबादले
उत्तर प्रदेश : दो सगे भाई समेत तीन की मौत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की योगी सरकार की सराहना
यूपी में 2030 तक हरित आवरण बढ़ाने के लिए हर गांव में बनेगी ग्रीन चौपाल, प्रधान होंगे अध्यक्ष
महाकुंभ में स्वच्छता का नया मॉडल: एप से मिलेगा गंदे टॉयलेट्स का फीडबैक, चंद मिनटों में होगी सफाई
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश, सीएम योगी ने की बैठक
यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा ग्रेटर नोएडा में वाकाथॉन का हुआ आयोजन
अब इंतजार नहीं, सीधे मिलेगा लाभ: योगी सरकार ने पारिवारिक लाभ योजना को बनाया और पारदर्शी व तेज
योगी सरकार की पहल: स्वास्थ्य इकाइयों को एनक्वास प्रमाण पत्र और कायाकल्प अवार्ड के लिए हो रही तैयारिय...
सीएम योगी ने अयोध्या में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कहा – अब श्रद्धालुओं पर फूल बरस...