चेरी काउंटी में महाशिवरात्रि पर त्रिवेणी संगम का आभास, पवित्र जल से हुआ विशेष स्नान

ग्रेटर नोएडा, 26 फरवरी – महाकुंभ के पावन अवसर पर जो श्रद्धालु प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में स्नान नहीं कर सके, उनके लिए चेरी काउंटी में विशेष पवित्र स्नान का आयोजन किया गया। महाशिवरात्रि के पुण्य अवसर पर चेरी काउंटी निवासी मनीष त्रिपाठी ने प्रयागराज से पवित्र जल लाकर मेंटेनेंस विभाग के सहयोग से इसे सोसाइटी के स्विमिंग पूल में मिलाया, जहां अनेक निवासियों ने श्रद्धा व भक्तिभाव से डुबकी लगाई और “हर हर महादेव” एवं “गंगा मैया की जय” के उद्घोष किए।

इस पवित्र स्नान में ईश्वर दास अग्रवाल, यशपाल भाटिया, हरिओम ढींगरा, भावना, संदीप समेत कई गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालित करने में डॉ. विवेक, सुनील सचदेव, ज्ञान सिंह, हिमांशु खन्ना, अभिनव, सजल गुप्ता, अनय टंडन, सचिन जैन, अमित सोबती, दीपक अग्रवाल आदि का विशेष योगदान रहा।

इस अनोखे आयोजन ने श्रद्धालुओं को त्रिवेणी संगम का आध्यात्मिक अनुभव कराया और महाशिवरात्रि के पर्व को और भी विशेष बना दिया।

यह भी देखे:-

ग्रामीण बिजली उपभोक्ता संघ एनपीसीएल का करेगी घेराव
ओलिंपिक : टोक्यो में नए भारत का उदय, ओलिंपिक गोल्ड मेडल भारत के लिए गेम चेंजर है
HIMT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस करेगा जॉब क्वेस्ट 25 का आयोजन, 53 कंपनियां लेंगी भाग
जेवर एयरपोर्ट की सौगात मिलने पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सीएम योगी का किया शुक्रिया
किसान एकता संघ के मेरठ मंडल संगठन मंत्री प्रमोद गुर्जर के निधन से संघ परिवार व क्षेत्र के लोगों में ...
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोध और उद्योग के संगम पर गहन विमर्श
डेंगू-वायरल से नौ बच्चों समेत 11 की मौत, फिरोजाबाद में पांच ने तोड़ा दम
एटीएस की पूछताछ में बड़ा खुलासा, दीवाली पर होता बड़ा धमाका, धनतेरस से थी शुरुआत
सड़क दुर्घटना का शिकार हुए मरणासन्न बच्चे को यथार्थ अस्पताल के डॉक्टरों ने निःशुल्क उपचार कर दिया नया...
जगनपुर स्थित विवो कंपनी पर किसान एकता संघ ने किया जोरदार प्रदर्शन
टर्की की कंपनी ने ग्रेनो प्राधिकरण से मांगी जमीन, 500 करोड़ का करेगी निवेश
एसटीएफ ने एमबीबीएस में दाखिला के नाम पर ठगी का किया पर्दाफ़ाश, दो गिरफ्तार
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सातवें दीक्षांत समारोह  करेगे शिरकत 
स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का निधन: छठ के बीच गूंजी लोकगायिका की अंतिम विदाई, देशभर में शोक
बारिश बनी आफत , कहीं फसल हुई बर्बाद तो कहीं मकान हुए क्षतिग्रस्त